लाइव न्यूज़ :

जालंधर की 15 साल की लड़की ने दिखाई गजब की बहादुरी, लुटेरों से अकेले भिड़ गई, देखिए वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: September 2, 2020 11:03 IST

पंजाब की जालंधर की रहने वाली 15 साल की कुसुम की बहादुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लड़की ने साहस दिखाते हुए एक लुटेरे को अकेले पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के जालंधर में 15 साल की लड़की ने एक लुटेरे को पकड़ा, मोबाइन छीन कर भागने की कर रहा था कोशिशघटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद, बाइक से आए थे मोबाइल छीनने वाले ये युवक

पंजाब के जालंधर में एक 15 साल की लड़की से उसके मोबाइल को छीनने की कोशिश करना दो लुटेरों के लिए भारी पड़ गया। इस लड़की ने गजब का साहस दिखाते हुए न केवल अपने मोबाइल फोन को बचा लिया बल्कि एक लुटेरो को भी आखिर तक दबोचे रही। बाद में स्थानीय लोग भी उसकी मदद को जुट गए और लुटेरे को पकड़ लिया गया। इस घटना का पूरा वीडियो एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया और अब ये सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

जालंधर की कुसुम की बहादुरी के चर्चे

कुसुम के साथ ये घटना उस समय हुई जब वो अकेले कहीं जा रही थी। इसी दौरान पीछे से अचानक एक बाइक पर दो लोग आए। बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने लड़की के हाथ से मोबाइल छीना और भागने की कोशिश की। हालांकि, फिर जो हुआ उसने लुटेरों को भी हैरान कर दिया। लड़की ने साहस दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया। बाइक आगे बढ़ती जा रही थी लेकिन लड़की भी उसे छोड़ने को तैयार नहीं हुई।

इस लूटेरे ने लड़की को चोट भी पहुंचाई लेकिन कुसुम हार मानने को तैयार नहीं थी। इस बीच शोर सुनकर आसपास के घर से भी लोग बाहर निकलने लगे। इसे देख बाइक चला रहा युवक वहां से फरार हो गया जबकि दूसरा युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया।

इससे पहले इस युवक ने किसी तेज हथियार से भी हमला किया था। कुसुम को कुछ चोटें आई हैं और उसे उपचार दिया जा कहा है। इस पूरी घटना पर स्टेशन हाउस अधिकारी जतिंदर शर्मा ने कहा कि आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अविनाश कुमार के रूप में हुई है। अविनाश गिरफ्तार कर लिया गया है। 

वहीं, दूसरा साथ जो भागने में सफल रहा, उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 389 बी और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, कुसुम ने बताया कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह ट्यूशन पढ़कर घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह अपने पिता को फोन करने के लिए मोबाइल निकाल रही थी, तभी लुटेरे ने उसका मोबाइल छीन लिया था।

टॅग्स :वायरल वीडियोपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो