लाइव न्यूज़ :

Pune Rains: बारिश से बेहाल पुणे... सड़क पर बहती स्कूटी संभालने के लिए डूबता दिखा युवक, जलमग्न सड़कों का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: June 5, 2024 15:16 IST

Pune Rains: पुणे में भारी बारिश के बाद अपनी स्कूटी को बहने से बचाने की कोशिश में एक व्यक्ति बाढ़ के पानी में बह गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Open in App

Pune Rains: महाराष्ट्र के पुणे में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा बदला कि अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पुणे शहर में व्यापक रूप से भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक बजे के बीच डेढ़ घंटे में वडगांवशेरी क्षेत्र में 114.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण धनोरी, लोहेगांव और कल्याणी नगर इलाकों में अचानक बाढ़ आने की खबर है। शहर की कई सड़के पानी से लबालब भरी दिखी। 

अब सोशल मीडिया पर शहर की कई तस्वीरें अन्य-अन्य इलाकों से सामने आ रही है। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर पानी भरा हुआ है। पानी का बहाव इतना ज्यादा है गाड़ियों का निकलना मुश्किल है। वहीं, इस दौरान एक स्कूटी सवार की गाड़ी तेज बहाव में गिर गई जिसके बाद वह पानी के बहाव में बहने लगी। स्कूटी सवार अपनी गाड़ी निकालने की कोशिश करने लगा लेकिन अफसोस वह खुद तेज बहाव में बहने लगा। यह दृश्य ऐसा मानो शख्स भी पानी के साथ बह जाएगा। 

इस बीच, बारिश के पानी के नालों के उफान पर होने से कई निवासियों ने बाढ़ के पानी के अपने घरों में घुसने की शिकायत की। शहर के अन्य हिस्सों में भी यही स्थिति रही, जहां कोरेगांव पार्क में 80 मिमी और शिवाजीनगर में 68.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। पानी के तेज बहाव के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। उनमें से एक में पानी की धारा द्वारा स्कूटर को खींचते हुए दिखाया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, यह प्री-मानसून बारिश है जो पुणे में दर्ज की गई जहां अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। ये सभी संकेत महाराष्ट्र में मानसून के शीघ्र प्रवेश के लिए अनुकूल हैं। कर्नाटक में मानसून आगे बढ़ चुका है और प्रायद्वीपीय भारत की ओर इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

टॅग्स :Puneमुंबई बारिशमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागIMD India Meteorological Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?