लाइव न्यूज़ :

रायबरेली में लगे 'प्रियंका वाड्रा लापता हैं' के पोस्टर, कांग्रेस ने की आलोचना

By स्वाति सिंह | Updated: October 23, 2018 08:58 IST

लोकसभा और विधानसभा चुनावों में क्षेत्र में पार्टी का कामकाज देखने वाली प्रियंका गांधी को लेकर इस तरह के पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं।

Open in App

कांग्रेस की रायबरेली इकाई ने कुछ लोगों द्वारा प्रियंका गांधी के लापता होने संबंधी कथित पोस्टरों को लगाए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि समाज में अराजकता फैलाने की मंशा से यह काम किया गया है।

गौरतलब है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में क्षेत्र में पार्टी का कामकाज देखने वाली प्रियंका गांधी को लेकर इस तरह के पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं। शहरों में ऐसे कुछ पोस्टर देखे गये जिन पर लिखा है - ‘‘मैडम प्रियंका गांधी लापता, इमोशनल ब्लैकमेलर।’’ 

प्रियंका गांधी की माँ सोनिया गांधी रायबरेली से लोक सभा सांसद हैं। प्रियंका के भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं। प्रियंका पिछले तीन लोक सभा चुनावों से अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार करती रही हैं। प्रियंका गांधी चुनाव के इतर भी अपनी माँ और भाई के चुनावी क्षेत्र में जाती रहती हैं। 

हालांकि पोस्टर किसकी तरफ से जारी किया गया, इसका कोई जिक्र उसमें नहीं है। 

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आशकिरण प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह की हरकत समाज में अराजकता फैलाने की मंशा से की गई है। रायबरेली की जनता के दिलों में गांधी परिवार के प्रति अटूट विश्वास है। रायबरेली की जनता के हर सुख दुख में गांधी परिवार खड़ा रहा है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीछत्तीसगढ़कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?