लाइव न्यूज़ :

'धन-बल और समय तुम्हारे पास, आंकड़े और सत्य हमारे पास', कांग्रेस छोड़ शिवसेना में गईं प्रियंका चतुर्वेदी का बीजेपी पर तंज

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 25, 2019 16:23 IST

देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल के फैसले को चुनौती देने वाली शिवसेना कांग्रेस राकांपा गठबंधन की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन के मुद्दे को लेकर गठबंधन की याचिका पर यह मंगलवार को आदेश सुनाएगा ।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव-2019 के दौर में प्रियंका चतुर्वेदी ने अचानक कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। शनिवार (23 नवंबर) को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक ड्रामे और विधायकों के ‘‘खरीद-फरोख्त’’ की आशंका के बीच भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को लेकर एक तंज भरा ट्वीट किया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर लिखा है, 'धन-बल और समय तुम्हारे पास, आंकड़े और सत्य हमारे पास।'  प्रियंका चतुर्वेदी ने यह ट्वीट महाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने के बाद किया है। बता दें कि महाराष्ट्र पर सस्पेंस एक दिन को लिए और बढ़ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बहुमत परीक्षण पर फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट अब कल अपना फैसला सुनाएगी। 

प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज भरे स्वर में बीजेपी पर आरोप लगाया है कि भले ही आप धन-बल और समय का प्रयोग कर सरकार  बनाने की कोशिश कीजिए लेकिन आंकड़े और सत्य के साथ हम हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी के ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा है कि ये किस फिल्म का डॉयलग है ये तो बता दीजिए।

एक यूजर ने लिखा, कांग्रेस की लुटिया डुबोने के बाद शिवसेना पर आप रहम कीजिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, एक महीने में सरकार नहीं बना पाए ये नियत बताता है।

बता दें कि शनिवार (23 नवंबर) को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  जबकि शिवसेना ने दावा किया कि शिवसेना-राकांपा- कांग्रेस गठबंधन के पास 165 विधायकों का समर्थन है और वह आसानी से विधानसभा में बहुमत साबित कर देगा। बीजेपी ने दावा किया है कि फड़नवीस के पास 170 विधायकों का समर्थन है। 288 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 145 विधायकों की जरूरत है।

टॅग्स :प्रियंका चतुर्वेदीशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल