लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने शिवसेना को लेकर किया ट्वीट तो प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया ऐसा जवाब, जानें क्या है पूरा विवाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 9, 2019 10:01 IST

महाराष्ट्र में सत्ता में आते ही शिवसेना ने आरे में मेट्रो शेड के निर्माण पर रोक लगा दी है। शिवसेना ने कहा है कि आरे में किसी पेड़ को नहीं कटने दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान भी शिवसेना ने पेड़ों के कटने पर नाराजगी जताई थी। अमृता फड़नवीस हमेशा ही अपने सोशल एक्टिविटी और ट्वीट के लिए चर्चाओं में रहती हैं।

महाराष्ट्र में 'महा विकास अघाड़ी' की सरकार बनने के बाद भी बीजेपी-शिवसेना के बीच सियासी बयानबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने शिवसेना को तंज करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में अमृता फड़नवीस ने लिखा,  ''पाखंड एक बीमारी है, गेट वेल सून शिवसेना। शिवसेना तभी पेड़ कटवाती है जब उसे कमीशन मिलता है। ये क्षमा करने योग्य पाप नहीं है।'' इस ट्वीट के साथ अमृता ने एक अंग्रेजी अखबार का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। जिसमें लिखा है-  औरंगाबाद में बाला साहेब ठाकरे का स्मारक बनाने के लिए शिवसेना यहां पर 1000 पेड़ कटवाने वाली है। 

इस खबर को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''मैम आपको निराश करने के लिए खेद है, लेकिन सच्चाई यह है कि स्मारक के लिए एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा, महापौर ने भी इसकी पुष्टि की है। हां मैं बता दूं कि अनिवार्य रूप से झूठ बोलना बड़ी बीमारी है, जल्द ठीक होइए, पेड़ काटने के लिए कमीशन महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं द्वारा प्रैक्टिस की जाने वाली नई पॉलिसी है।"

बता दें कि महाराष्ट्र में सत्ता में आते ही शिवसेना ने आरे में मेट्रो शेड के निर्माण पर रोक लगा दी है। शिवसेना ने कहा है कि आरे में किसी पेड़ को नहीं कटने दिया जाएगा। चुनाव के दौरान भी शिवसेना ने पेड़ों के कटने पर नाराजगी जताई थी। 

अमृता फड़नवीस हमेशा ही अपने सोशल एक्टिविटी और ट्वीट के लिए चर्चाओं में रहती हैं। जब कुछ दिन पहले सीएम बनने के बाद देवेंद्र फड़नवीस को इस्तीफा देना पड़ा था तो उस दौरान अमृता द्वारा किया गया ट्वीट काफी वायरल हुआ था। अमृता ने ट्वीट कर कहा था कि पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजां की जद में हूं मौसम जरा बदलने दे। 

टॅग्स :प्रियंका चतुर्वेदीदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज