लाइव न्यूज़ :

रूसी राष्ट्रगान के दौरान बोल रही महिला को राष्ट्रपति पुतिन ने चुप रहने को कहा और फिर...देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: June 18, 2023 15:24 IST

जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 जून की है जो सेंट पीटर्सबर्ग में ध्वजारोहण समारोह के दौरान घटी है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर राष्ट्रपति पुतिन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पुतिन रूसी राष्ट्रीय गान के प्रति सम्मान दिखाते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान उनसे बात कर रही एक महिला को चुप कराते हुए भी उन्हें देखा गया है।

Viral Video:  सोशल मीडिया पर व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्लादिमीर पुतिन को गज़प्रोम नेफ्ट के प्रबंधन बोर्ड की सदस्य एलेना इलुखिना के साथ देखा जा सकता है। जारी वीडियो के शुरुआत में पुतिन एक बोट पर दिखाई दे रहे और बैकग्राउंड में रूसी राष्ट्रगान बज रहा है। 

इस दौरान एलेना इलुखिना पुतिन से बात करना शुरू करती है और वे उन्हें चुप होने को कहते है। यह वीडियो सोशल पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोगों की इस पर खूब प्रतिक्रिया भी आ रही है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक बोट पर खड़े है और एलेना इलुखिना कैमरा ऑन कर कुछ बोलना शुरू करती है। इस बीच बैकग्राउंड में  रूसी राष्ट्रगान भी बज रहा है जिसे पुतिन सुन रहे है। ऐसे में एलेना कुछ कह ही रही थी कि पुतिन उन्हें इशारा कर चुप रहने को कहते है।

इसके बाद एलेना भी चुप हो जाती है और वह भी चुपचाप खड़ी हो जाती है। फिर दोनों एक साथ खड़े होतर रूसी राष्ट्रगान को सुनते है। इस 22 सेकेंड के क्लिप में रूसी राष्ट्रपति का राष्ट्रगान के लिए सम्मान देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को ट्विटर पर @Sinnaig नामक आईडी से जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना  17 जून को सेंट पीटर्सबर्ग में ध्वजारोहण समारोह के दौरान घटा है। वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स दिए है। 

कुछ यूजर्स ने इस पर हंसी वाली इमोजीस शेयर की है तो कुछ ने पुतिन को "बॉस" कहकर पुकारा है। यही नहीं कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि "एलेना को प्रंटलाइन पर भेज दें"। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि "अपने देश के लिए सम्मान...ये है एक सच्चा लीडर।" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोव्लादिमीर पुतिनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो