लाइव न्यूज़ :

प्रयागराजः अस्पताल से एंबुलेंस नहीं, पिता को अपने बेटे का शव बारिश के बीच कंधे पर रखकर करीब दो किमी पैदल चलना पड़ा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2022 22:15 IST

बजरंगी यादव ने बताया कि उनके 14 वर्षीय बेटे शुभम को करंट लग गया था जिसके बाद उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) ले गए थे जहां इलाज के दौरान उनके बेटे की मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल से नये पुल तक शव लेकर पैदल गए।सैन्य कर्मियों ने एक एंबुलेस रुकवा कर शव को उसमें रखवाया। जिलाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन वह उपलब्ध नहीं थे।

प्रयागराजः जिले में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। अस्पताल से एंबुलेंस नहीं मिलने पर मंगलवार को एक पिता को अपने बेटे का शव बारिश के बीच कंधे पर रखकर करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

बजरंगी यादव ने बताया कि उनके 14 वर्षीय बेटे शुभम को करंट लग गया था जिसके बाद उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) ले गए थे जहां इलाज के दौरान उनके बेटे की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस चालकों से संपर्क किया गया तो उन्होंने पैसे मांगे तथा पैसा नहीं होने की वजह से वह अपने बेटे का शव कंधे पर रखकर घर के लिए निकल पड़े और अस्पताल से नये पुल तक शव लेकर पैदल गए।

उन्होंने बताया कि नये पुल पर सैन्य कर्मियों ने एक एंबुलेस रुकवा कर शव को उसमें रखवाया और फिर वह शव लेकर अपने गांव करछना पहुंचे। इस बाबत जिलाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन वह उपलब्ध नहीं थे।

इस मामले पर प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि इस मामले की एक उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और जांच में यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो जवाबदेही तय कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी