लाइव न्यूज़ :

Pratapgarh Crime News: फर्जी अभिलेखों के सहारे 26 वर्षों से सरकारी स्कूल में नौकरी, योगी सरकार ने किया सेवा समाप्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2023 17:52 IST

Pratapgarh Crime News: चन्द्रिका प्रसाद मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर फर्जी अभिलेख पर नौकरी करने की शिकायत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत पर नोटिस जारी कर आरोपी से हाईस्कूल के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र मांगे गये।जन्मतिथि 28 अक्टूबर 1958 थी। जन्मतिथि बदल कर 28, अक्टूबर 1964 कर ली थी।

Pratapgarh Crime News: उत्तर प्रदेेश के प्रतापगढ़ जिले में फर्जी अभिलेखों के सहारे 26 वर्षों से सरकारी स्कूल में सेवारत एक शिक्षक को बर्खास्त (सेवा समाप्त) कर दिया गया। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि विकास खण्ड विहार क्षेत्र के कल्यानगढ़ नगरहन का पुरवा निवासी नन्द किशोर इसी विकास खण्ड के अतरसुई प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के रूप में तैनात था, जिसके विरुद्ध गांव के ही चन्द्रिका प्रसाद मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर फर्जी अभिलेख पर नौकरी करने की शिकायत की थी।

सिंह ने बताया कि शिकायत पर नोटिस जारी कर आरोपी से हाईस्कूल के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र मांगे गये। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र के सत्यापन में खुलासा हुआ कि नन्द किशोर 1975 में हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुआ था और उसे 48 अंक मिले थे। उसकी जन्मतिथि 28 अक्टूबर 1958 थी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक फिर दूसरी बार उसने 1984 में हाईस्कूल की परीक्षा दी, जिसमें उसे 312 अंक मिले, लेकिन इस बार उसने अपनी जन्मतिथि बदल कर 28, अक्टूबर 1964 कर ली थी। सिंह ने कहा कि उसकी नियुक्ति 31, जुलाई 1997 में सहायक शिक्षक के पद पर हुई और 26 वर्ष की सेवा के बाद फर्जी अभिलेख के खुलासे के बाद शुक्रवार को उसे बर्खास्त कर दिया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO