लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के सियासी उलटफेर ने नेताओं का दिखाया शायराना अंदाज, सिर्फ संजय राउत ही नहीं, आज इन लोगों ने भी की शायरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 23, 2019 16:31 IST

पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में कुल 288 सदस्यीय सदन में से बीजेपी के हिस्से में 105 सीटें आयी थीं जबकि शिवसेना को 56, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। सत्ता में साझेदारी को लेकर नाराज शिवसेना ने बीजेपी के बिना राकांपा-कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अजित पवार के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राकांपा नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

महाराष्ट्र की सियासत में रातोंरात बड़ा उलटफेर होने के बाद देश के नेताओं में के ट्वीट करने का अंदाज बदल दिया है। महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के तहत बीजेपी के नेता देवेंद्र फड़नवीस के मुख्यमंत्री और अजित पवार के उपमुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद देश के ज्यादातर नेताओं ने शायराना अंदाज में ट्वीट किया। पिछले 15 दिनों से शिवसेना नेता संजय राउत शायराना अंदाज में ट्वीट कर रहे थे। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शायरी के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

1. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- देख तमाशा देख

2. कुमार विश्वास 

3. शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ना खुदा मिला ही ना विसाले सनम। 

4. रणदीप सुरजेवाला ने कहा- 'सियासत हूँ मैं, कपड़े नहीं पहनती'

5. अभिषेक मनु सिंघवी- वो जो कहते थे कि हम न होंगे जुदा, बेवफा हो गए देखते-देखते

6. एनसीपी नेता नवाब मलिक 

7. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया 

देवेंद्र फड़नवीस सीएम और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली

महाराष्ट्र में अजित पवार के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम पद की शपथ ली। राकांपा नेता अजित पवार ने भी राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुबह एक समारोह में दोनों को शपथ दिलायी जहां केवल आधिकारिक मीडिया ही मौजूद रही। 

फड़नवीस ने कहा, ''लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की।'' 

उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा, ''24 अक्टूबर को नतीजे आने से लेकर अब तक कोई पार्टी सरकार नहीं बना पा रही थी। महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दों समेत कई दिक्कतें थी इसलिए हमने एक स्थायी सरकार बनाने का फैसला किया।''

टॅग्स :महाराष्ट्रशिवराज सिंह चौहानगिरिराज सिंहकुमार विश्वासभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो