लाइव न्यूज़ :

वीडियो: आंखों में टैटू कराने गई महिला के साथ घटा खतरनाक घटना, गलत तरीके से स्याही लगने पर हुई अंधी, कोर्ट ने लगाया कलाकार पर लाखों रुपए का जुर्माना

By आजाद खान | Updated: January 5, 2023 15:51 IST

कोर्ट ने टैटू कलाकार को दोषी पाया है और उस पर 30 लाख रूपए से भी ज्यादा का जुर्माना लगाया है। ऐसे में महिला का दावा है कि आरोपी ने अपने बारे में गलत जानकारी देकर उसकी आंखों का टैटू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपोलंड की एक महिला के साथ एक खतरनाक घटना घट गई है। आंखों की टैटू कराने गई महिला की आंखों की ही रौशनी चली गई है। ऐसे में महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिसमें उसकी जीत भी हुई है।

वॉर्सा: पोलैंड (Poland) के वॉर्सा में एक महिला द्वारा अपनी आंखों में टैटू लगवाते समय एक हादसा हो गया जिस कारण उसकी आंखों की रौशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। दरअसल, यह घटना 2017 की है जब महिला वॉर्सा के एक स्टूडियो में गई थी और वहां से अपना टैटू बनवा रही थी। 

इस दौरान टैटू कलाकार ने महिला की आंख को रंगा और टैटू की सुई महिला की आंख के ज्यादा भीतर घुसा दिया जिस कारण वह अंधी हो गई थी। ऐसे में महिला टैटू कलाकार के खिलाफ कोर्ट चली गई थी जहां उसकी जीत हुई है और टैटू कलाकार पर जुर्माना लगा है।

क्या है पूरा मामला

वॉर्सा की रहने वाली महिला एलेक्जेंड्रा सैडॉस्क (Aleksandra Sadowsk) बचपन से अपनी आंखों में टैटू बनाना चाहती थी। ऐसे में 2017 में जब उसे पियोटर ए (Piotr A) नामक एक टैटू कलाकार का पता चला तो वह उसके पास गई थी। महिला ने उसके पास से अपनी आंखों में टैटू कराने की बात की और वह काम शुरू कर दिया था। 

ऐसे में दावा है कि महिला अपनी आंखों की सफेदी को काले रंग में रंगाना चाहती थी। दावा है कि टैटू कलाकर ने आंखों को रंगते हुए वह पुतलियों की ज्यादा गहराई में चला गया था और वहां सुई लगा दी थी। यही नहीं दावा यह भी है कि कलाकार ने जिस टैटू बनाने के लिए जिस स्याही का इस्तेमाल किया है वह भी अप्रमाणित था। 

महिला का यह भी दावा है कि आरोपी ने बताया था कि वह ऐसे टैटू इससे पहले कई बार बना चुका है। यही नहीं उसने ऐसे टैटू बनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा लेने का भी दावा किया था। 

टैटू बनने के बाद होने लगा उल्टा असर

दावा है कि महिला की आंखों को रंगने के बाद उसकी आंखों में टैटू का उल्टा असर दिखने लगा और वहां ग्लूकोमा (Glaucoma) विकसित होने लगा। ऐसे में इस हादसे के कारण एलेक्जेंड्रा को  एडवांस मोतियाबिंद (Advanced Cataracts) हो गया था। उसने इसके कई ऑपरेशन भी कराए थे लेकिन कोई भी ऑपरेशन सफल नहीं हुआ और उसकी आंखों की रौशनी चली गई। 

ऐसे में महिला ने टैटू कलाकार पर केस कर दिया था जो वह जीत गई है और इस आरोप में टैटू कलाकार दोषी करार हुआ है। इस पर कोर्ट ने दोषी कलाकार को करीब 30,000 पाउंड यानी 30 लाख से भी ज्यादा (₹3,029,149.51) का जुर्माना लगाया है। यही नहीं कोर्ट ने दोषी को हर महीने 30 घंटे तक महिला की सामुदायिक सेवा भी करने की बात कही है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोPoland
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो