लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चलती ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे पुलिस वाले ने टीटीई को दी धमकी- की हाथापाई, कहा- गाड़ी के नीचे फेंक दूंगा तुम्हें

By आजाद खान | Updated: March 13, 2023 09:19 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि बिना टिकट सफर कर रहे पुलिस वाले ने टीटीई को धमकाया है और फिर उसके साथ चलती ट्रेन में हाथापाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक पुलिस वाले द्वारा टीटीई को धमकाने का वीडियो सामने आया है।वीडियो में पुलिस वाला टीटीई के संग हाथापाई भी करते हुए दिख रहा है। यही नहीं पुलिसकर्मी द्वारा टीटीई को ट्रेन के नीचे फेंक देने की भी बात कही गई है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नवोदित पत्रकार द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कथित तौर पर वर्दी में कुछ पुलिस वाले ट्रेन में ही टीटीई से भिड़ते हुए दिखाई दिए है। वीडियो ट्वीट के अनुसार, यह घटना अमरनाथ एक्सप्रेस में उस वक्त घटी जब बिना टिकट यात्रा कर रहे पुलिस वालों से टीटीई ने टिकट के लिए कहा था। 

ऐसे में पुलिस वाले और टीटीई के बीच ट्रेन में ही खूब कहासुनी हुई है और पुलिस द्वारा कथित तौर पर टीटीई को अपशब्द भी कहे गए है। ऐसे में इस वीडियो ट्वीट को न केवल रेलवे बल्कि पुलिस विभाग को भी टैग किया गया है।

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि कथित अमरनाथ एक्सप्रेस में पुलिस वाले और टीटीई आपस में ही भिड़ गए है। वीडियो में कुछ पुलिस वालों को देखा गया है जो बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहे है और टीटीई द्वारा टिकट दिखाने की बात पर उस से लड़ जाते है और रेलवे अधिकारी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते है। 

यही नहीं वीडियो में पुलिस वालों द्वारा टीटीई को डांटते और धमकाते हुए भी देखा गया है और घटना के दौरान रेलवे कर्मचारी के शरीर में हाथ भी लगाते हुए देखा गया है। इसके अलावा पुलिस वालों को टीटीई को चुप रहने को गया है और साथ में चेतावनी भी दी कि "मैं तुम्हें ट्रेन के नीचे फेंक दूंगा।" वीडियो के अंत में पुलिस वालों द्वारा टीटीई को यह भी कहते हुए सुना गया है कि भारतीय रेलवे उसके पिता की संपत्ति (बाप की गाड़ी) है क्या।

टीटीई कहता रह गया-यह मेरा कर्तव्य है

हालांकि इस पूरी घटना में टीटीई ने साहस दिखाते हुए पुलिस वालों से लड़ा है और उनके द्वारा दी गई धमकी और अपशब्द का जवाब भी दिया है। टीटीई को यह कहते हुए सुना गया है कि टिकट मांगना मेरा कर्तव्य है। इस वीडियो को राजेश सिंह (@singhrajesh99) नामक एक नवोदित पत्रकार द्वारा शेयर किया गया है जो घटना के समय ट्रेन में सवार था और दावा है कि उसने ही घटना को कैमरे में कैद किया है। 

वीडियो शेयर करते हुए पत्रकार ने लिखा है कि "यह घटना दिनांक 10-03-2023 की है जब मैं भागलपुर से जम्मूतवी को जाने वाली अमरनाथ express में यात्रा कर रहा था, किस तरह से @Uppolice AC coach में बिना टिकट यात्रा कर TTE से बद्दतमीजी और हाथापाई कर रहे हैं!" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोPoliceRailways
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO