लाइव न्यूज़ :

यूपी के हमीरपुर में कैदी को शराब खरीदने में मदद करता दिखा पुलिस वाला, तस्वीरें हुई वायरल तो हुआ एक्शन

By आजाद खान | Updated: April 30, 2023 09:18 IST

इस फोटो एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि "अपराधियों का ध्यान रखने वाली मित्र पुलिस किसी राज्य में नहीं मिलेगी। पेशी पर आए अपराधी को प्यास लगी बग़ल में शराब की दुकान देखकर मन में लड्डू फूटा फिर क्या था दीवान जी भी दरियादिल निकले तुरंत आपकी सेवा में तत्पर @Uppolice का विचार मन में कौंधा। खूब जमेंगी जब मिल बैठेंगे दो यार।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। फोटो में पुलिस वाला को एक कैदी को शराब खरीदने में मदद करता देखा जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए यूपी पुलिस के बड़े अधिकारी ने इसके खिलाफ जांच और कार्रवाई के आदेश दिए है।

लखनऊ:  सोशल मीडिया पर यूपी के हमीरपुर का एक फोटो खूब वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर एक पुलिस वाले को एक कैदी को शराब खरीद ने में उसकी मदद करते हुए देखा गया है। इस फोटो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है जो अपने ट्विटर बायो में खुद को एक पत्रकार होने का दावा कर रही है। हालांकि फोटो के वायरल होने के बाद इस पर तरह-तरह के रिएक्शन्स भी आ रहे है। 

वीडियो जब वायरल हुआ तो इस पर एक्शन भी लिया गया और बड़े अधिकारियों ने इस केस में संबंधित धाना को निर्देश देकर इस पर कार्रवाई करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि यह मामला हमीरपुर के किंगरोड की है जहां पर एक शराब दुकान के बाहर पुलिस और कैदी को एक साथ देखा गया है। 

क्या दिखा फोटो में 

वायरल हो रहे फोटो में यह देखने को मिला है कि एक कैदी जिससे एक पुलिस वाले ने रस्सी में बांध रखा है, एक शराब की दुकान पर खड़ा है। ऐसे में बंधे हुए हाथ से कैदी शराब दुकान के गेट पर खड़ा है और उसके ठीक पीछे एक पुलिस वाला भी खड़ा है जो उसकी मदद कर रहा है। वायरल फोटो में कैदी पुलिस वाले को और फिर पुलिस वाले को कैदी को देखते हुए नजर आ रहा है। 

इस फोटो को ममता त्रिपाठी नामक एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि "अपराधियों का ध्यान रखने वाली मित्र पुलिस किसी राज्य में नहीं मिलेगी। पेशी पर आए अपराधी को प्यास लगी बग़ल में शराब की दुकान देखकर मन में लड्डू फूटा फिर क्या था दीवान जी भी दरियादिल निकले तुरंत आपकी सेवा में तत्पर @Uppolice का विचार मन में कौंधा। खूब जमेंगी जब मिल बैठेंगे दो यार।"

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना हमीरपुर तीन नंबर किंगरोड की एक शराब की दुकान का है जहां पर कैदी संग पुलिस वाले को देखा गया है। घटना की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर  28 अप्रैल और  29 अप्रैल को खूब वायरल हुई थी। फोटो में दिख रहा पुलिस वाला जनपद हमीरपुर से है जो कुरारा थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है।

फोटो के वायरल होने के बाद हमीरपुर पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो का संज्ञान लिया गया है ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए है। वहीं इस फोटो के वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब मजे ले रहे है और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है।  

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेशPoliceसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो