लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद बाइक से नई नवेली दुल्हन को घर ले जा रहा था दूल्हा, रास्ते में पुलिसवालों ने किया कुछ ऐसा कि हो रही जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: May 11, 2021 20:57 IST

कोरोना वायरस से इस समय पूरा देश लड़ रहा है। भारत में इस खतरनाक वायरस की दूसरी लहर तेजी के साथ फैल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान एक बार शादियों पर गहरा असर पड़ा है।शादी में कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी बन गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच लोगों को एक बार फिर कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के कारण कई लोगों ने अपनी शादियां टाल दी है। सरकार की कोरोना गाइडलाइन के अनुसार शादी में 50 मेहमानों की ही अनुमति है। इसी को देखते हुए लोगों ने शादी को लेकर कई बदलाव किए है। 

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को बाइक पर ले जा रहा था। जिसे देखकर पुलिस वालों का दिल भी खुश से झूम उठा।  पुलिसवाले उन्हें रोककर उनके गले में माला पहनाते हैं और साथ ही कुछ पैसे भी देते हैं। कोरोना काल में जिस तरह दोनों ने शादी की उससे हर कोई इस कपल की तारीफ कर रहा है। 

वहीं दूसरी ओर पुलिस वालों की भी जमकर तारीफ की जा रही  है। पुलिस वालों ने जिस तरीके से उनका हौसला बढ़ाया वह काबिले तारीफ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘#COVID प्रोटोकॉल का पालन कर नव विवाहित बाइक से घर जा रहे थे। पुलिस ने घर के बड़े की तरह बधाई व नेग दिया।’

टॅग्स :कोरोना वायरसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी