लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गले लगाकर कोरोना फैलाने के आरोप में शख्स की पुलिस ने की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी सस्पेंड

By प्रिया कुमारी | Updated: May 9, 2020 11:15 IST

वीडियो में दिखने वाला शख्स इमरान एसी बनाने का काम करता है। इमरान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, परिजनों द्वारा उचित कार्रवाई की मांग के बाद, पिटाई करने वाले पुलिस को सस्पेंड कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों का आरोप था कि इमरान लोगों से जबरन गले मिल रहा था। परिजनों का कहना है कि कि उन्हें पता लगा कि उनके भाई को कोरोना के शक में पीटा गया।

नई दिल्ली: दिल्ली सागरपुर इलाके में रहने वाले 30 साल के एक शख्स को एक पुलिसवाले सहित कुछ लोगों ने बुरी तरह से डंडों से पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित शख्स के परिवार में जिले के डीसीपी से पुलिस और दूसरे पीटने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित शख्स का नाम इमरान है। इमरान की बहन ने बताया कि बुधवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच उनके भाई इमरान बुरी तरह पीटे हुए घर आए।  वीडियो वायरल होने के बाद पिटाई करने वाले दिल्ली पुलिस के सागरपुर थाने के सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को पता चला कि इमरान की पिटाई कोरोना फैलाने के शक में हुई है

घरवालों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि इमरान की पिटाई हुई है। लेकिन घर आने के बाग बाद इमरान बेहोश हो गया। इमरान ने सारी बात घरवालों को बताई, लेकिन घरवाले चुप थे क्योंकि किसकी गलती है ये पता नहीं था। लेकिन कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें पता लगा कि एक पुलिसकर्मी और कुछ लोग इमरान को कितनी बुरी तरह से डंडे से पीट रहे थे। परिजनों का कहना है कि कि उन्हें पता लगा कि उनके भाई को कोरोना के शक में पीटा गया। कुछ लोग यह आरोप लगा रहे थे कि इमरान कुछ लोगों से जबरन गले मिल रहे थे। 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी किया गया सस्पेंड

इमरान को पीटने के आरोप में सागरपुर थाने के सिपाही कमलेश को सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। साउथ-वेस्ट जिले के डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि इमरान को पीटने के आरोप में सिपाही कमलेश को सस्पेंड कर दिया गया है।इसकी और जांच की जा रही है। उसमें जिस-जिस की भी गलती सामने आएगी। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :वायरल वीडियोकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी