लाइव न्यूज़ :

पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तो बेटी ने झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाकर सरकारी साइकल लेने से किया इनकार

By अनुराग आनंद | Updated: January 31, 2021 07:50 IST

छात्रा ने अधिकारियों को पत्र लिखकर अपना विरोध प्रकट किया और कहा कि वह साइकल नहीं लेगी क्योंकि उसके पिता को कथित तौर पर झूठे मामलों में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल प्राचार्य श्रीकांत मंडल ने कहा, ‘‘साबुज साथी योजना के तहत शुक्रवार को विद्यार्थियों को साइकल बांटी गयीं।स्कूल ने कहा कि लड़की द्वारा साइकिल लेने से मना करने पर हमने उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है और साइकल लौटा दी है।

सूरी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दसवीं कक्षा की एक लड़की ने अपने पिता, जो एक स्थानीय भाजपा नेता हैं, की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए राज्य सरकार से मुफ्त साइकल लेने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी लड़की के स्कूल के प्राचार्य ने शनिवार को दी।

जिले के रामपुरहाट उपसंभाग में कुसुमी हाई स्कूल की छात्रा मोऊतृषा डे ने संस्थान के अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा कि वह साइकल नहीं लेगी क्योंकि उसके पिता को कथित तौर पर झूठे मामलों में गिरफ्तार किया गया था।

स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि छात्रा ने पिता के गिरफ्तारी के विरोध में सरकारी साइकिल लेने से मना कर दिया-

स्कूल प्राचार्य श्रीकांत मंडल ने कहा, ‘‘साबुज साथी योजना के तहत शुक्रवार को विद्यार्थियों को साइकल बांटी गयीं। उसने इसे लेने से मना कर दिया। हमने उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है और साइकल लौटा दी है।’’ इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों तथा सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त साइकल बांटी जाती हैं।

बालिका ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पिता को झूठे मामले में फंसाकर गिरफ्तार किया-

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2015 में योजना शुरू की थी। बालिका ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 17 सितंबर 2020 को उसके पिता को झूठे मामलों में फंसाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। लड़की के पिता और भाजपा के मयूरेश्वर-2 प्रखंड के अध्यक्ष सुशांत डे ने दावा किया कि पुलिस ने पिछले साल झूठे आरोपों के आधार पर उनके खिलाफ एक के बाद एक मामले दर्ज किये और अब वह जमानत पर बाहर हैं।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :पश्चिम बंगालकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी