लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी को लेकर पीएम मोदी पर ट्विटरबाजों ने ली फिरकी, कहा- भक्तो तुम पकौड़े तलते रहो...

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 16, 2018 14:19 IST

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 11,300 करोड़ के घोटाले के बाद नीरव मोदी और पीएम मोदी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 16 फरवरी। पंजाब नेशनल बैंक (PNB)में 11,300 करोड़ के घोटाले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। मुंबई में हुए इस घोटाले के बाद गुरुवार को बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुनील मेहता ने कहा कि धोखाधड़ी में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस घपला में चूना लगाने के मामले में नीरव मोदी और सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस घोटाले में आरोपी नीरव मोदी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर सामने आने के बाद सियासी घमासान और ज्यादा शुरू हो गया है। इस महाघोटाले पर सोशल मीडिया पर भी लोग काफी तंज कस रहे हैं।

ट्विटर पर पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले को लेकर #NiravModi, #NiravModiLootsIndia, #NiravModiLoot, #NiravModiScam, #PNBFraudCase, #NiravModiScam, #ChotaModi  जैसे कई हैशटैग चले। जिसमें लोगों ने पीएम मोदी की सरकार और नीरव मोदी पर जमकर भड़ास निकाली है। 

लोगों का कहना है कि इस घोटाले के जिम्मेदार मोदी सरकार है। लोगों ने मोदी सरकार से सवाल किया है कि पीएम मोदी उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए स्विट्जरलैंड की राजधानी दावोस गए थे, तो ऐसे में IB कड़ी सुरक्षा के बीच पीएम मोदी के साथ स्टेज पर नीरव मोदी कैसे पहुंच गए।

देश की तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाजपा के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया जताई है। लोकसभा चुनाव से पहले भ्रष्टाचार रोकने का दावा करने वाली भाजपा सरकार निशाने पर है।

आप पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा कि बैंकों को हीरा चटाकर बड़ी नीरवता से स्विट्जरलैंड निकल लिए! ललित मोदी, नीरव मोदी अगला कौन?

आप भी देखिए कुछ मजेदार ट्वीट्स

कौन हैं नीरव मोदी

नीरव मोदी एक बड़े डायमंड कारोबारी हैं। ये दो डायमंड कंपनियों फायरस्टार डायमंड कंपनी और नीरव मोदी डायमंड कंपनी के के मालिक हैं। जिसके देश-विदेश में कई बड़े स्टोर हैं। इनका पूरा कारोबार अरबों का है। इनका नाम 2017 में फोर्ब्स की लिस्ट में 84वें सबसे अमीर भारतीय में शामिल था।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी