लाइव न्यूज़ :

ई-मेल और डिजिटल कैमरा पर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान का सोशल मीडिया में यूँ उड़ रहा है मजाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 17:27 IST

इकॉनोमिस्ट रूपा सुब्रमण्या ने भी पीएम मोदी के इस बयान पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि 1988 में विकसित पश्चिमी देशों में भी कुछ ही एकेडमिक और वैज्ञानिकों के पास ही ईमेल था, लेकिन मोदी ने किसी तरह 1988 में ही हिंदुस्तान में ईमेल का यूज कर लिया।

Open in App

अपने भाषण, कपड़ों और रैलियों से 2014 से लगातार चर्चा का केंद्र बने रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बादलों और रडार में कनेक्शन वाले अपने बयान के बाद अब एक नए बयान के कारण चर्चा मे हैं। सोशल मीडिया में उनके इंटरव्यू का एक हिस्सा तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा बयान उसी इंटरव्यू का हिस्सा है जिसमें मोदी ने रडार से बचने के लिए बादलों वाली बात कहा था। मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि पहली बार उन्होंने 1987-88 में डिजिटल कैमरे और ई-मेल का इस्तेमाल किया था। 

जानें पीएम मोदी का बयानदेश में मैंने पहली बार डिजिटल कैमरे का इस्तेमाल किया था, शायद 1987-88 में। उस समय काफी कम लोगों का ई-मेल रहता था। मेरे यहां वीरमगाम तहसील में आडवाणी जी की सभा थी। मैंने तब डिजिटल कैमरा में उनकी फोटो ली, तब मेरे पास डिजिटल कैमरा था। मैंने दिल्ली को फोटो ट्रांसमिट की, जिसके बाद उनकी कलर फोटो छपी। आडवाणी जी को बड़ा सरप्राइज हुआ कि दिल्ली में मेरी कलर फोटो आज की आज कैसे छपी?

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर उड़ाया मजाकपीएम मोदी के 1987-88 में डिजिटल कैमरे से फोटो लेने और ई-मेल करने के इस बयान को सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर लोग पीएम मोदी को झूठा बता रहे हैं। साथ ही उनसे जवाब भी मांग रहे हैं कि उन्होंने 1988 में डिजिटल कैमरे और ई-मेल का इस्तेमाल कैसे किया?

कांग्रेस ने कहाकांग्रेस ने भी अपने ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी के इंटरव्यू की ये क्लिप शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा- दोबारा मत पूछना कि कांग्रेस ने 60 सालों में क्या किया!

बॉलीवुड से भी आए रिएक्शनडिजिटल कैमरे वाले बयान पर बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने ट्वीट कर पीएम मोदी की चुटकी ली। उन्होंने लिखा, 'हम लोगों को जहां तक जानकारी है ऐसा 1990 के दशक में हुआ था, लेकिन हमारे चौकीदार के पास डिजिटल कैमरा और ईमेल की जानकारी 1980 के दशक में ही आ चुकी थी। जब वो बादलों से घिरे जंगल में महाभारत पढ़ रहे थे। उल्लू बनाने के भी हद होती है।।।भाई।' डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी मोदी के बयान को लेकर ट्वीट किया है।

राजनेताओं की प्रतिक्रिया- बटुआ नहीं था, पर कैमरा थाएआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी पीएम मोदी के डिजिटल कैमरे वाले बयान पर लिखा कि पीएम मोदी के पास बटुआ नहीं था (क्योंकि पैसे ही नहीं थे) लेकिन 1988 में डिजिटल कैमरा और ई-मेल था? अगर ये शर्मनाक नहीं है तो यह सब वाकई में हंसने लायक है। एक पीएम जो कुछ भी दिमाग में आया और बोल देते हैं, उन पर नेशनल सेक्यॉरिटी के मामले में भरोसा नहीं किया जा सकता है।

प्रोफेसर और स्कॉलर अशोक स्वान ने भी पीएम मोदी पर उनके बयान को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उन्हें उचित इलाज की जरूरत है।

इकॉनोमिस्ट रूपा सुब्रमण्या ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 1988 में विकसित पश्चिमी देशों में भी कुछ ही एकेडमिक और वैज्ञानिकों के पास ही ईमेल था, लेकिन मोदी ने किसी तरह 1988 में ही हिंदुस्तान में ईमेल का यूज कर लिया। जबकि 1995 में देश में लोगों के लिए ई-मेल को इंट्रोड्यूस किया गया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकैमरानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?