लाइव न्यूज़ :

Man Vs Wild: बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल पहुंचे पीएम मोदी, डोंगी से पार किया नदी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 15:18 IST

इस शो पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स एक छोटी नौका (डोंगी) पर बैठकर जंगल की नदी को क्रॉस कर रहे है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी बेयर ग्रिल्स ने शेयर किया है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही डिस्कवरी चैनल के फेमस शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के एपिसोड में दिखेंगे। इंटरनेशनल टाइगर्स डे के मौके पर यह जानकारी मैन वर्सेज वाइल्ड के बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। 

यह एपिसोड उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट किया गया है। ट्वीटर पर रिएक्शन से पता चलता है कि इसे देखने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं।

यह शो 12 अगस्त को रात 9 बजे रिलीज होगा। इस शो के जरिए वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण बदलाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित किया जाएगा।

इसमें पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स एक छोटी नौका (डोंगी) पर बैठकर जंगल की नदी को क्रॉस कर रहे है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी बेयर ग्रिल्स ने शेयर किया है। अब लोग भी इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

मैन वर्सेज वाइल्ड (Man Vs Wild)' के पीएम मोदी वाले एपिसोड पर बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट कर कहा कि 180 देशों के लोग पीएम नरेंद्र मोदी के एक दूसरे पक्ष को देखेंगे क्योंकि वह पशु संरक्षण और पर्यावरण परिवर्तन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारतीय जंगलों का रोमांच भरा सफर करेंगे।  

वहीं पीएम मोदी का कहना है, 'कई साल तक मैं प्रकृति, पहाड़ों और जंगलों के बीच रहा हूं....एक बार फिर जंगल में समय गुजारना बहुत ही शानदार अनुभव है, इस बार बेयर के साथ हूं, जिसमें कमाल की ऊर्जा है।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीटाइगर जिंदा है
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?