लाइव न्यूज़ :

जब पीएम मोदी थे साधारण कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर 80 के दशक की तस्वीर हो रही है वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 30, 2018 15:59 IST

पीएम नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पीएम मोदी के ट्विटर 43.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। यहां आपको कई बार ऐसी चीजें भी देखने को मिलती है, जो आपने सोचा तक नहीं आता है। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वायरल हो रही है। 

ये तस्वीर 1980 की है, जब पीएम मोदी सिर्फ एक संघ के मामूली से कार्यकर्ता थे। जब उनकी पहचान किसी को नहीं पता थी। इस तस्वीर को ट्विटर पर इतिहास और पुरानी तस्वीरों को शेयर करने वाली indianhistorypics के नाम से फेमस पेज ने पोस्ट की है। 

इस तस्वीर में पीएम मोदी भगवा रंग और सफेद कुर्ते में कहीं भाषण देते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये तस्वीर कहां ली गई , इसका पता नहीं चल पाया है। बता दें कि पीएम मोदी देश के सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले प्रधानमंत्री में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पीएम मोदी के ट्विटर 43.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। नरेन्द्र मोदी देश के 14वां प्रधानमंत्री हैं। मोदी चार बार  2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मोदी ने स्कूल के वक्त ही संघ से जुड़ गए थे। 1971 में मोदी आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1985 में उन्होंने ने बीजेपी ज्वाइन किया था। 

बता दें कि हाल ही में इंडिया टुडे -कार्वी के मूड ऑफ द नेशन जुलाई 2018 सर्वे के मुताबिक नरेंद्र मोदी आज तक के देश के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं। इस सर्वे में देश के पिछले सभी प्रधानमंत्रियों की तुलना में नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं और उनको देश का बेस्ट पीएम बताया गया है। इस सर्वे में दूसरे नंबर पर इंदिरा गांधी और तीसरे नंबर पर अटल बिहारी वाजपेयी हैं।  सर्वे के मुताबिक, देश के 26 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को आज तक के सबसे बेहतर प्रधानमंत्री बताया है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 20 फीसदी लोगों ने बेस्ट पीएम बताया है। अटल बिहारी वाजपेयी को देश की 12 फीसदी जनता ने सर्वोतम पीएम माना है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?