लाइव न्यूज़ :

कहीं मुस्लिम महिलाएं तो कहीं विदेशी लड़कियों ने पीएम मोदी को इस खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बच्चे भी नहीं रहे पीछे

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 17, 2019 11:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए और इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के दिन पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं। ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर टॉप 10 ट्रेंड्स में सात ट्रेंड पीएम मोदी के बर्थडे के हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। #HappyBdayPMModi विश्व में ट्विटर पर दूसरे नंबर का ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है। इसके अलावा #HappyBirthdayPMModi, #HappyBirthdayPM,  #NarendraModiBirthday, #happybirthdaynarendramodi, Prime Minister, PM Shri, Modiji भी शामिल है। इस हैशटैग के साथ पीएम मोदी को ट्विटर पर बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई है। लेकिन इनमें से कुछ बधाई संदेश ऐसे हैं, जो आपका दिल जीत लेगी। 

पीएम मोदी के देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैन्स हैं। विदेश की कुछ महिलाएं पीएम मोदी के लिए बर्थडे गाना गाती हुई। ये वीडियो ट्विटर पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

ट्विटर पर पीएम मोदी को मुस्लिम महिलाएं भी हाथ में प्रधानमंत्री की तस्वीर लेकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं। 

पीएम मोदी का बच्चों से प्यार तो हर कोई जानता है, सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो हैं, जिसमें पीएम मोदी को बच्चों के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। ऐसे में पीएम मोदी का जन्मदिन हो और बच्चे उन्हें बधाई ना दे ऐसा कैसे हो सकता है। पीएम मोदी को इन चार बच्चों ने गिटार पर गाना गाकर जन्मदिन की बधाई दी। 

इस बच्चे का वीडियो भी काफी पंसद किया जा रहा है- 

पीएम मोदी के जन्मदिन का प्लान 

नरेन्द्र मोदी का दिन आज बहुत व्यस्त है और वह अधिकतर समय गुजरात में रहने वाले हैं।वो गुजरात आज सुबह भी पहुंच गये थे। वह नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध पर पीएम मोदी ने पूजा की है। इसके बाद वह ‘‘नमामि नर्मदे’’ उत्सव की शुरुआत करेंगे। नर्मदा का जल पहली बार अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा है। पीएम मोदी केवडिया में बांध स्थल पर जाने के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ और बांध के निकट जारी विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे। वह केवडिया के निकट गरुड़ेश्वर गांव में भगवान दत्तात्रेय मंदिर जा सकते हैं।  मोदी ने पिछले साल अपने 68वें जन्मदिन पर अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया था और इसके बाद उन्होंने वहां काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रार्थना की थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबर्थडे स्पेशलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ट्विटरगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी