लाइव न्यूज़ :

गटर की गैस से चाय बनाने वाले बयान पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, लोग बोले- गंगाधर ही शक्तिमान है

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 13, 2018 17:51 IST

सोशल मीडिया यूजर्स ने कई मजेदार टिप्पणियों के जरिए पीएम मोदी की बात का मजाक बनाया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 13 जुलाईः विगत शुक्रवार को वर्ल्ड बायोफ्यूल डे के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बयान दिया जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक शख्स का जिक्र किया था जो गटर की गैस से चाय बनाता है। पीएम मोदी के इस बयान पर सोशल मीडिया में चुटकी और मीम्स की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग उन्हें गटर गैस से चाय बनाने के लिए नोबेल देने की बात कह रहे हैं तो कुछ राहुल गांधी से तुलना करते हुए बता रहे हैं कि गंगाधर ही शक्तिमान है। 

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, 'एक शहर में नाले के पास एक व्यक्ति चाय बेचता था। उसके मन में विचार आया कि क्यों ना गंदे नाले से निकलने वाली गैस का इस्तेमाल किया जाए। उसने एक बर्तन को उल्टा कर उसमें छेद कर दिया और पाइप लगा दिया। अब गटर से जो गैस निकलती थी उससे वो चाय बनाने का काम करता था।' आप भी पढ़िए ट्विटर और फेसबुक पर इस बयान के बारे में आए कुछ मजेदार पोस्ट...

भक्तों का क्लीनिक नाम के हैंडल ने लिखा, 'मोदी जी की गटर से गैस वाली, कहानी से लोगों को बहुत प्रेरणा मिली अब make in India के अंतर्गत, जिओ की नई कार आ रही है, उसकी खास बात ये है कि वो, पेट्रोल, डीजल, मीथेन या बैटरी पे नही, बल्कि पकोड़े और चाय से बनी वायु से चलती है।'

कुलदीप काद्यान ने ट्विटर पर लिखा, 'राहुल:- इधर से आलू डालूंगा उधर से सोना निकालूंगा मोदी:- इधर से गटर की गैस डालूंगा उधर से चाय निकालूंगा #गंगाधर_ही_शक्तिमान_है'

रिया कुलकर्णी ने ट्विटर पर लिखा, 'दुनिया की पहली "प्लास्टिक सर्जरी" भगवान गणेश की हुई थी, यहाँ तक सही था जितनी शिक्षा उतनी बुद्धि .. लेकिन "गटर से गैस" की खोज करने के लिए मोदी जी को एक "नोबेल पुरस्कार" तो बनता है'

पढ़ें, कुछ और मजेदार पोस्ट...

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?