लाइव न्यूज़ :

#HowdyModi ट्विटर पर हुआ ट्रेंड, पीएम मोदी के लिए बधाई संदेशों के साथ लोगों ने कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 16, 2019 13:36 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने ह्यूस्टन समारोह में शामिल होने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  के फैसले की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने कई ट्वीट किए और कहा कि भारतीय मूल के समुदाय के साथ मिलकर कार्यक्रम में ट्रंप का स्वागत करने का वह इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहालिया इतिहास में यह पहली बार होगा जब दो सबसे बड़े लोकंतत्रों के नेता एक संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।मोदी और ट्रम्प के बीच इस साल यह तीसरी मुलाकात होगी।

 प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 50,000 से अधिक लोगों को संबोधित करने वाले हैं।  ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम 22 सितंबर को आयोजित होगा। जैसे ही खबर आई है, सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ट्विटर पर  #HowdyModi टॉप ट्रेंड पर है। लोगों ने इस हैशटैग के साथ पीएम मोदी के लिये बधाई संदेशों की झड़ी लगा दी है। इस हैशटैग के साथ लोगों ने इतना ट्वीट किया है कि ये ट्विटर मोमेंट ऑफ इंडिया बन गया है। एनआरजी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी! शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर’ के लिए रिकार्ड संख्या में 50,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।

लोग इस हैशटैग के साथ पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये भारत के लिए बहुत ही गर्व करने वाला पल है। सोशल मीडिया पर लोग इस बात की खुशी भी जाहिर कर रहे हैं कि यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करने वाले हैं। 

‘‘हाउडी’’ शब्द का प्रयोग ‘आप कैसे हैं?’ के लिए किया जाता है। दक्षिण पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह (मोदी-ट्रम्प की साझा रैली होगी) अमेरिका और भारत के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने, दुनिया के सबसे पुराने एवं सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच रणनीतिक साझेदारी की पुन पुष्टि करने और उनकी ऊर्जा तथा व्यापारिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने का बेहतरीन मौका होगा।’’

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि ट्रम्प का ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेना ‘‘ऐतिहासिक’’ और ‘‘अभूतपूर्व’’ है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'