लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और बॉलीवुड सेलेब्स की सेल्फी पर ट्विटरबाजों ने ली चुटकी, सबके सिर पर 'जय श्री राम' लिख बोला- मंदिर वहीं बनेगा!

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 11, 2019 00:26 IST

बॉलीवुड निर्माताओं ने प्रधानमंत्री से फिल्म उद्योग के समक्ष आ रहे मुद्दों पर चर्चा की थी, जिसके बाद सरकार ने फिल्म के टिकटों पर जीएसटी घटा दिया था। 

Open in App

फिल्म निर्माता करण जौहर के नेतृत्व में बॉलीवुड के युवा सितारों के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात इस पर चर्चा करने के लिए हुई कि फिल्म उद्योग राष्ट्र निर्माण में कैसे योगदान दे सकता है। इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसको लेकर पीएम मोदी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

इस सेल्फी को रणवीर सिंह ने ली है। पीएम मोदी संग लिए गए इस सेल्फी को लेकर सोशल मीडिया पर अजीब अजीब सवाल पूछे जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इसमें बॉलीवुड के तीनों खान में से एक भी नहीं दिखाई दे रहे हैं तो वहीं, एक अन्य लिखा है, अरे विवेक ओबरॉय कहां हैं?  बता दें कि अभिनेता विवेक पीएम मोदी की बायोपिक में काम करने जा रहे हैं। तो एक यूजर ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की स्टारकास्ट वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लंबे समय बाद एक साथ देखने की बात लिखी। लेकिन हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने इस तस्वीर को फोटोशॉप कर सबके सिर पर जय श्री राम का पट्टा लगा दिया और लिखा, जय श्री राम मंदिर वहीं बनेगा... सबके सहयोग के साथ।

आप भी देखें कुछ ट्वीट 

बैठक की क्या थी वजह?

प्रधानमंत्री से बॉलीवुड निर्माताओं की मुलाकात के कुछ सप्ताह बाद यह बैठक हुई है। बॉलीवुड निर्माताओं ने प्रधानमंत्री से फिल्म उद्योग के समक्ष आ रहे मुद्दों पर चर्चा की थी, जिसके बाद सरकार ने फिल्म के टिकटों पर जीएसटी घटा दिया था। 

प्रतिनिधिमंडल में निर्देशक रोहित शेट्टी और अश्विनी अय्यर तिवारी, प्रोड्यूसर एकता कपूर और महावीर जैन, कलाकार रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, राजकुमार राव, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल रहे। निर्देशक-निर्माता ने फिल्म के टिकटों के दाम पर जीएसटी कम करने के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार जताया।

प्रधानमंत्री के साथ दिसंबर को हुई बैठक की सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर आलोचना हुई थी कि पैनल में कोई भी महिला प्रतिनिधि नहीं थी। इसके बाद पैनल में आलिया और भूमि को शामिल किया गया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरणवीर सिंहआलिया भट्टवरुण धवनसिद्धार्थ मल्होत्राभूमि पेडनेकरकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी