लाइव न्यूज़ :

14 करोड़ में क्यों खरीदा गया बेल्जियम का ये कबूतर, तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें खासियत

By धीरज पाल | Updated: November 17, 2020 18:41 IST

बेल्जियम की इस कबूतर का नाम न्यू किम है और ये दो साल की है। ‘पीपा’ नाम की संस्था ने इसकी निलामी की और जिसे रिकॉर्ड 19 लाख डॉलर में बेचा गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कई सालों से चीन में कबूतरों की रेस काफी पॉपुलर हो रही है।न्यू किम से पहले का रिकॉर्ड अरमांडो नाम के 4 वर्षीय नर कबूतर के नाम था जो 14 लाख डॉलर में बिका था।

बॉलीवुड का एक गाना है कबूतर जा जा जा.... पहले प्यार की पहली चिट्ठी साजन को दे आ... लेकिन इस खबरों को सुनकर शायद आपका इरादा बदल जाए और आप कहेंगे कि कबूतर आ...आ.. आ.... मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि बेल्जियम में एक निलामी हुई, जिसमें एक मादा कबूतर को 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कीमत पर खरीदा गया। जी हां ये सुनकर आप जरूर चौंक गये होंगे सोचिए जिनका ये कबूतर होगा वो कितना हैरान रह गये होंगे।

अब आप सोच रहे होंगे इस कबूतर में ऐसी क्या खासियत है जिसकी निलामी इतनी महंगी हुई। चलिए हम आपको इस वीडियो में विस्तार से बताते हैं...समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बेल्जियम की इस कबूतर का नाम न्यू किम है और ये दो साल की है। ‘पीपा’ नाम की संस्था ने इसकी निलामी की और जिसे रिकॉर्ड 19 लाख डॉलर में बेचा गया।

पहले इसे 237 डॉलर पर नीलामी के लिए रखा गया था। इस कबूतर को खरीदने वाला एक चीन व्यक्ति है जो इसे 19 लाख डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में कहें तो 14 करोड़ 15 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत में खरीदा है।न्यू किम एक रेसर कबूतर है, जो साल 2018 में कई प्रतियोगिताएं जीती है, जिसमें ‘नैशनल मिडल डिस्टेंस रेस’ भी शामिल है।

इस रेसर कबूतर को पालने वाले कुर्त वाउवर और उनका परिवार जब ये खबर सुना तो हैरान रह गये।रे सिंग कबूतर 10 साल की उम्र होने तक बच्चे पैदा कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि न्यू किम को उसके नए मालिक प्रजनन के लिए इस्तेमाल करेंगे। बताते चलें कि पिछले कई सालों से चीन में कबूतरों की रेस काफी पॉपुलर हो रही है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने नीलामी करने वाली संस्था ‘पीपा’ के सीईओ निकोलास के हवाले से बताया कि वो इसकी रिकॉर्ड कीमत सुनकर हैरान हैं। निकोलास ने बताया कि अक्सर नर कबूतर की कीमत ज्यादा होती है क्योंकि वे ज्यादा बच्चे पैदा कर सकता है।’खबरों की मानें तो न्यू किम से पहले का रिकॉर्ड अरमांडो नाम के 4 वर्षीय नर कबूतर के नाम था जो 14 लाख डॉलर में बिका था।

इस रेसिंग चैंपियन कबूतर को कबूतरों का ‘लुईस हैमिल्टन’ भी कहा जाता था, जिसे रिटायर होने के बाद 2019 में बेचा गया था। न्यू किम जैसे रेसिंग कबूतर 15 सालों तक जी सकते हैं।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो