लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल की कीमत पहुंची 100 के पार तो बुजुर्ग शख्स ने मिठाई बांटकर मनाई खुशियां, वीडियो देख हर कोई हो रहा हैरान

By अमित कुमार | Updated: February 28, 2021 20:44 IST

petrol price crosses rs 100 darbhanga man viral video: एक बुजुर्ग ने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें सलाम ठोक रहा है। दरभंगा के रहने वाले इस बुजुर्ग ने पेट्रोल के दाम 100 रुपये से अधिक होने पर मिठाई बांटी।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल की कीमत बढ़ने पर बुजुर्ग शख्स को लड्डू बांटते देख हर कोई हैरान रह गया।वीडियो में बुजुर्ग चेहरे पर स्माइल लिए हर किसी को लड्डू खाने की गुजारिश कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा कि तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का ये बढ़िया तरीका है।

petrol price crosses rs 100 darbhanga man viral video: पेट्रोल, डीजल की आसमान छूती कीमतों से पूरा देश परेशान है। इन बढ़ी कीमतों का सीधा असर अब किराना, सब्जी और फल की कीमत पर पड़ने लगा है। ऐसे में आम आदमी को महंगाई की मार हर तरफ से झेलनी पड़ रही है। लोगों की आमदनी बढ़ी नहीं लेकिन खर्चों में रोजाना इजाफा हो रहा है। 

पेट्रोल डीजल महंगा होने के पीछे सबसे बड़ा कारण केंद्र और राज्य सरकारों का टैक्स का होना माना जा रहा है। इस बीच एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह बुजुर्ग पेट्रोल के दाम बढ़ने की खुशी में लोगों को मिठाई खिला रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो बिहार के दरभंगा शहर का है। जहां एक बुजुर्ग रास्ते पर जा रहे लोगों को रोक-रोक कर उन्हें मिठाई दे रहे हैं। 

यह बुजुर्ग शख्स बार-बार कह रहे हैं कि मोदी जी ने इतिहार रच दिया है। आप लोग खुशी मनाइए और मिठाई खाइए। पेट्रोल के दाम 100 रुपये से अधिक हो गया है। वह इस दौरान वहां आने-जाने वाली सभी गाड़ियों को रोकते हुए लोगों को मिठाई देते हैं। स्कूल बच्चों की वैन से लेकर ट्रक में समान ले जा रहे वर्कर सभी को यह बुजुर्ग मिठाई बांटते दिखाई दे रहे हैं। 

टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल का भाववायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो