लाइव न्यूज़ :

धमतरीः मालिक पर तेंदुआ ने किया हमला, पालतू कुत्तों बचाई जान, ऐसे किया कारनामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2022 22:17 IST

धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के अंतर्गत सिरकट्टा गांव निवासी शिवप्रसाद नेताम (65) के परिजनों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को महुआ एकत्र करने जंगल गए नेताम पर एक तेंदुआ ने हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देतेंदुआ नेताम को घायल कर नोचने लगा, तभी उसके पालतू कुत्तों ने उसकी जान बचाई।दो पालतू कुत्ते भुरू और कबरू के साथ महुआ एकत्र करने जंगल के भीतर अपने खेत में गये थे। महुआ एकत्र कर रहे थे, तब एक तेंदुआ ने अचानक नेताम पर हमला कर दिया।

धमतरीःछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वनोपज एकत्र करने जंगल गए ग्रामीण पर तेंदुआ ने जब हमला किया तब उसके पालतू कुत्तों ने उसकी जान बचाई। ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के अंतर्गत सिरकट्टा गांव निवासी शिवप्रसाद नेताम (65) के परिजनों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को महुआ एकत्र करने जंगल गए नेताम पर एक तेंदुआ ने हमला कर दिया। जब तेंदुआ नेताम को घायल कर नोचने लगा, तभी उसके पालतू कुत्तों ने उसकी जान बचाई।

नेताम के परिजनों ने बताया कि नेताम सोमवार को सुबह करीब 11 बजे देसी नस्ल के दो पालतू कुत्ते भुरू और कबरू के साथ महुआ एकत्र करने जंगल के भीतर अपने खेत में गये थे। जब वह महुआ एकत्र कर रहे थे, तब एक तेंदुआ ने अचानक नेताम पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि जब तेंदुआ नेताम को घायल कर नोचने लगा तब दोनों कुत्तों ने तेंदुआ पर हमला कर दिया और जोर से भौंकने लगे।

कुत्तों के हमले के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। नेताम के परिजनों ने बताया कि तेंदुए के भागने के बाद नेताम कुत्तों के साथ घर पहुंचे तब परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। बेहतर इलाज के लिए नेताम को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल ग्रामीण शिवप्रसाद नेताम ने बताया ​कि वह हमेशा की तरह अपने खेत गए थे। पहली बार है कि क्षेत्र में तेंदुआ ने किसी ग्रामीण पर हमला किया है। नेताम ने इस दौरान अपने पालतू कुत्तों को धन्यवाद दिया और कहा कि यदि वह नहीं होते तब वह तेंदुए का शिकार हो गए होते। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो