लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चीन में लोग खाते है पत्थर! स्ट्रीट फूड का क्लिप देख आप भी हो जाएंगे हैरान

By आजाद खान | Updated: June 28, 2023 18:49 IST

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि चीन में एक शेफ पत्थर का फूड तैयार कर रहा है और इसके बाद लोग इसे बड़े चाव से खा भी रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चीन में लोग बतौर फूड पत्थर खाते हुए देखे गए हैं। क्लिप को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी हैरान दिख रहे है।

Viral Video:  सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोगों को पत्थर खाते हुए देखा गया है। चीन के इस खाने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इसका मजा भी ले रहे हैं। इस फूड को चीन में "स्टर-फ्राइड स्टोन्स" कहा जाता है और इसे सुओडियू के नाम से जाना जाता है। 

आपको बता दें कि इस फूड को चीन के लोग अभी खाना शुरू नहीं किए है बल्कि इस खाने का बरसों पुराना इतिहास है। बताया जा रहा है कि चीन के समुद्री व्यापारी जब सामान को पहुंचाते-पहुंचाते थक जाते तो अपनी भूक को शांत करने के लिए इन पत्थरों को खाते थे। यह परंपरा तब से चलता आ रहा है और आज भी इसे वहां के लोग चलाते आ रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक चीनी शेफ पत्थरों का फूड तैयार कर रहा है। वह बकायदा पत्थरों को जमा कर रहा है और उसे पैन में डालकर उस पर मसाला छिड़कर उसे फ्राई कर रहा है। इस फूड को तैयार होते हुए देखा जा सकता है और इसके बाद लोग इस खा रहे है, यह भी वीडियो में देखने को मिल रहा है। 

क्या है पूरा मामला, सच में क्या चीन में लोग पत्थर खा रहे

आपको बता दें कि चीन के लोगों द्वारा पत्थर के खाने का मामला पहला केस नहीं है। इससे पहले जब चीनी नाविक नदी में सामान की सप्लाई करते हुए थक जाते थे तो तब वे इन पत्थरों का जमा कर इसे खाते थे और अपने भूख को शांत करते थे। ऐसे में यह माना जाता है कि यह नुस्खा नाविकों द्वारा अपने मौखिक इतिहास के माध्यम से पीढ़ियों से चला आ रहा है।

इस फूड को इसके तैयार करने के तरीके को लेकर इसे "दुनिया का सबसे कठोर व्यंजन" भी कहा जाता है। चीनी लोगों के द्वारा पत्थरों को बतौर फूड खाना यह सही खबर और जानकारी नहीं है बल्कि वे केवल पत्थर पर लगे मसालों को खा कर व उसे चूस कर खाली पत्थर को फेंक देते है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी