लाइव न्यूज़ :

पटनाः 'ग्रेजुएट चायवाली’ के बाद अब 'आत्मनिर्भर चायवाली’, धमाल मचा रहीं ये इंगलिश स्‍पीकिंग लड़कियां, पीएम मोदी के आत्‍मनिर्भर भारत से प्रेरित, जानिए

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2022 17:13 IST

बिहार में  समस्तीपुर जिले की निवासी ’आत्मनिर्भर चायवाली’ मोना पटेल के पिता कुंदन पटेल एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे’आत्मनिर्भर चायवाली’ की कहानी ’ग्रेजुएट चाय’ का स्टॉल लगाने वाली प्रियंका गुप्ता से अलग है.गांधी मैदान के पास मोना का ’आत्मनिर्भर टी स्‍टाल’ आकर्षण का केंद्र बन गया है.मसाला चाय, कुल्हड़ चाय व पान चाय तो ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं.

पटनाः बिहार में इन दिनों चाय दुकान खोलने का ट्रेंड चल पड़ा है. पटना में ’ग्रेजुएट चायवाली’ के बाद अब ’आत्मनिर्भर चायवाली’ सामने आई है. इसने शादी से बचने के लिए चाय का दुकान खोली है. लेकिन 'आत्मनिर्भर चायवाली' के टी-स्‍टाल पर भीड़ उमड़ रही है.

खास बात यह कि बिहार में दोनों लड़कियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्‍मनिर्भर भारत से प्रेरित हैं. दोनों चायवालियां उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त तथा फर्राटेदार अंग्रेजी बालती हैं. मूल रूप से समस्तीपुर जिले की निवासी ’आत्मनिर्भर चायवाली’ मोना पटेल के पिता कुंदन पटेल एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं.

पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज से साल 2021 में बीसीए करने के बाद महज 15 हजार की नौकरी मिली तो इसमें मोना पटेल का मन नहीं लगा. इसी बीच नौकरी नहीं मिलने पर पटना वीमेंस कालेज के पास चाय बेचने वाली 'ग्रेजुएट चायवाली' की सफलता की कहानी सुनी तो मोना ने भी ऐसा ही करने की ठानी. लेकिन  ’आत्मनिर्भर चायवाली’ की कहानी ’ग्रेजुएट चाय’ का स्टॉल लगाने वाली प्रियंका गुप्ता से अलग है.

गरीबी के कारण जब परिवारवालों ने उसकी शादी तय कर दी तो इससे बचने के लिए जेडी विमेंस कॉलेज से ग्रेजुएट मोना पटेल ने चाय की स्टॉल खोल दी. मोना ने नौकरी छोड़ परिवार को बिना बताए पटना के गांधी मैदान के पास चाय बेचने लगी. मोना पटेल ने बताया कि पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. पिता शादी करवाने की बात कह रहे हैं. लेकिन मैं अभी शादी नहीं करना चाहती हूं.

मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इसकी वजह से मुझे कुछ न कुछ काम करना था और मैं प्राइवेट जॉब नहीं करना चाहती हूं. ऐसे में मैंने यूट्यूब पर प्रियंका गुप्ता को देख कर इंस्पायर्ड हो गई. इसके बाद मैंने भी अपना स्टॉल खोलने का फैसला लिया. मोना ने बताया कि स्टॉल तो मैं काफी पहले खोल लेती, लेकिन खुद सडकों पर उतरने का हौसला प्रियंका जी को देख कर आया.

मोना ने बताया की शनिवार सुबह 6 बजे उसने अपने चाय का स्टॉल खोला और दिन के 1 बजे तक 1 हजार रुपए कमा चुकी थी. मोना ने कहा कि अगर मेरा ये स्टॉल ठीक से चलता है तो आगे इसको ब्रांड बनाने का कोशिश करूंगी और भी ब्रांच खोलूंगी. वहीं, पटना के गांधी मैदान के पास मोना का ’आत्मनिर्भर टी स्‍टाल’ आकर्षण का केंद्र बन गया है.

उसकी मसाला चाय, कुल्हड़ चाय व पान चाय तो ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं. अपनी चार से पांच तरह की चाय को 10 से 20 रुपये तक की कीमत पर बेच कर वह रोजाना चाय बेच कर एक हजार रुपये तक कमा लेती है.

 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'