लाइव न्यूज़ :

पटनाः प्रेमिका ने कर दी हद, प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर चलाया चाकू, 60 फीसदी कटा, पीएमसीएच में भर्ती, दो दिन पहले कोर्ट में की थी शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2023 16:08 IST

बिहारः पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका दरभंगा की रहने वाली है, जो पटना में रह कर पढ़ाई कर रही थी। जवान सीतामढ़ी का रहने वाला है और छत्तीसगढ़ के सुकमा में पदस्थापित है। 

Open in App
ठळक मुद्देचाकू निकाला और प्राइवेट पार्ट काट दिया।चिल्लाते हुए नीचे आया और होटल कर्मचारी को जानकारी दी। प्राइवेट पार्ट 60 फीसदी कट गया है और उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एग्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में प्रेमिका ने अपने प्रेमी सीआरपीएफ जवान के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया। जवान का प्राइवेट पार्ट 60 फीसदी कट गया है और उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है दोनों ने दो दिन पहले ही कोर्ट में शादी की थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका दरभंगा की रहने वाली है जो पटना में रह कर पढ़ाई कर रही थी। जबकि जवान सीतामढ़ी का रहने वाला है और छत्तीसगढ़ के सुकमा में पदस्थापित है। 

गांधी मैदान के थाना प्रभारी सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि पीएमसीएच जाकर जवान का बयान लिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जवान के रिश्तेदार पीएमसीएच पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि जवान ने अपने बयान में बताया कि मैं उससे तीन साल से प्यार करता हूं। मेरी शादी दूसरी लड़की तय हो गई थी और 23 जून होने वाली थी। जिसकी भनक प्रेमिका हो गई।

उसने फोन कर कहा कि पटना आ जाओ नहीं तो मैं जान दे दूंगी। जवान ने बताया कि उसकी धमकी के बाद 3 जून को सुकमा से पटना पहुंचा और होटल में रुका। फिर वह मेरे से शादी करने का दबाव बनाने लगी। उसने कहा कि अगर शादी नहीं किए तो मैं जान दे दूगीं। जिसके बाद 5 जून को हमने सिटी कोर्ट में शादी कर ली और दोनों होटल में रुक गए।

वही रिश्ता खत्म को लेकर बहस हो रही थी। जवान ने बताया कि बुधवार को दोनों होटल में थे। उसने कहा कि शादी जो तय हुई है उसे तोड़ दो, अगर ऐसा नहीं किए तो मैं तुम्हारी जान ले लूंगी या अपनी जान दे दूंगी। इसी बीच उसने चाकू निकाला और प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिसके बाद चिल्लाते हुए नीचे आया और होटल कर्मचारी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद स्टाफ ने पुलिस को बुलाया।

टॅग्स :Bihar PoliceChhattisgarhPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी