लाइव न्यूज़ :

जानें कौन है बिहार के बाढ़ में बोल्ड फोटोशूट कराने वाली लड़की, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 30, 2019 11:06 IST

बिहार के बाढ़ में फोटोशूट कराने वाली लड़की का नाम आदिति सिंह है। जो पटना की रहने वाली हैं। आदिति सिंह फैशन डिजाइनर की छात्रा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआदिति सिंह पटना के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में पढ़ती हैं। आदिति सिंह के फोटोशूट की तस्वीरें 28 सिंतबर 2019 को फेसबुक पर पोस्ट की गई थी।

बिहार में भारी बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य जख्मी हो गए। बिहार की राजधानी पटना में भी लोग बाढ़ से परेशान हो गय हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर पटना की लड़की बाढ़ में ग्लैमरस फोटोशूट करवाकर चर्चा में आ गई हैं। फोटोशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। इस फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। एक वर्ग का कहना है एक और बिहार में चल रही त्रादसी का ये मजाक है तो वहीं एक वर्ग इस फोटोशूट की सराहना की है। बाढ़ में फोटोशूट कराने वाली लड़की का नाम आदिति सिंह है। जो पटना की रहने वाली हैं। आदिति सिंह फैशन डिजाइनर की छात्रा हैं। वह पटना के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में पढ़ती हैं। 

अदिति सिंह ने बिहार के बाढ़ में लाल रंग के फ्रंट कट वाली लॉन्ग ड्रेस पहनी है। इस फोटोशूट में आप देख सकते हैं सड़कों पर पानी ही पानी है और आदिति आराम से बाढ़ के पानी के बीच में पोज दे रही हैं। 

आदिति सिंह के फोटोशूट की तस्वीरें 28 सिंतबर 2019 को फेसबुक पर पोस्ट की गई थी। अदिति के लिए फोटोशूट उनके दोस्त सौरभ अनुराज ने किया है। इन तस्वीरों को सौरभ अनुराज ने ही अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है। इसके अलावा सौरभ अनुराज ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। 

सौरभ अनुराज ने फोटो को शेयर करते हुए फेसबुक पर कैप्शन लिखा है, इस फोटोशूट का मकसद पटना की सड़कों पर आई मुसीबत की तरफ ध्यान आकर्षित करना है, इसको गलत ढंग से ना लिया जाए। सौरभ के मुताबिक अदिति के इस फोटोशूट से  NIFT का कोई लेना-देना नहीं है। 

टॅग्स :बिहारबाढ़वायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो