लाइव न्यूज़ :

पटनाः वरमाला से पहले दुल्हन का प्रेमी पहुंचा, दूल्हे के हाथ से छीनी वरमाला और प्रेमिका के गले में डाली, भर दिया सिंदूर 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2022 17:44 IST

​​​​​​​बिहार में पटना जिले के दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना इलाके के एरई गांव का मामला है. पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को कोई सहयोग नहीं किया.

Open in App
ठळक मुद्देबारातियों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. दुल्हन ने प्रेमी को पीटने से बचाने का प्रयास किया. युवक को ग्रामीणों ने थाने को सुपुर्द कर दिया.

पटनाः बिहार में पटना जिले के दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना इलाके के एरई गांव से एक के शादी के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब वरमाला के ठीक पहले दुल्हन का प्रेमी स्टेज पर आ पहुंचा और दूल्हे के हाथ से वरमाला छीनी और अपनी प्रेमिका के गले में डालते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दी.

 

प्रेमी के इस साहस को देख सभी भौंचक रह गये. मौके पर ही बारातियों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. हालांकि दुल्हन ने प्रेमी को पीटने से बचाने का प्रयास किया. बाद में युवक को ग्रामीणों ने थाने को सुपुर्द कर दिया. बताया जाता है कि इस घटना के बाद बारात वापस लौट गई.

कहा जा रहा है कि गांव के रहने वाले एक शख्स ने नवादा के जवाहर नगर निवासी दिवाकर पांडेय के बेटे अक्षय कुमार के साथ तय की थी. सोमवार की रात शादी थी तभी लड़की का प्रेमी पहुंच गया और यह पूरा तमाशा हो गया. जयमाला की तैयारी चल रही थी. हाथ में वरमाला लिए दूल्हा-दुल्हन खड़े थे.

तभी वहां खगड़िया से आये प्रेमी ने दूल्हे के हाथ से जयमाला छीन कर दुल्हन बनी प्रेमिका के गले में डाल दिया और मांग में सिंदूर भी भर दिया. पल भर में हुए इस घटना को लेकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस आई और उस युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले गई.

लेकिन मंगलवार को लड़की पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने पर प्रेमी को छोड़ दिया गया. वहीं लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को कोई सहयोग नहीं किया, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

कहा जा रहा है कि लड़की का परिवार अब तक इस बात को लेकर राजी नहीं है कि प्रेमी को ही दूल्हा मान लिया जाये. शाहजहांपुर के थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि लिखित शिकायत नहीं मिलने पर प्रेमी छोड़ दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामला सामाजिक स्तर पर ही सुलझ जाये, यह हम सब चाहते हैं.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो