लाइव न्यूज़ :

AMU के नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेड से बांधकर हो रहा इलाज, वायरल हुई तस्वीरें

By भारती द्विवेदी | Updated: March 31, 2018 13:20 IST

मेडिकल कॉलेज के चीफ मेडिकल अफसर एसएच जैदी ने मीडिया से सफाई देते हुए कहा है कि अस्पताल ने मरीजों के सेफ्टी के लिए ऐसा किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मार्च: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर घूम रही है। इमरजेंसी वार्ड की ये तस्वीर उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। रेल दुर्घटना में घायल दो मरीज को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया था। जहां पर दोनों ही मरीजों को बेड पर बांधकर रखा गया है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे दोनों मरीजों के हाथ-पैर को बेड से बांधा गया है।

फोटो वायरल होने के बाद जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के चीफ मेडिकल अफसर एसएच जैदी ने मीडिया से सफाई देते हुए कहा- 'उनका इलाज सीनियर डॉक्टर कर रहे थे। हमारा यहां बेड में साइड गार्ड नहीं है। उन दोनों ही मरीजों के साथ उनके घरवाले भी नहीं थे और हमारे स्टाफ सिर्फ उनकी देखरेख के लिए पूरे समय वहां नहीं बैठ सकते हैं। जिसके बाद हमने मरीजों को गिरने से बचाने के लिए बेड से बांध दिया।'

दो दिन पहले ही इसी अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें अस्पताल के कर्मचारी मरीज को घसीटते हुए ले जा रहे थे।इससे पहले यूपी के ही झांसी मेडिकल कॉलेज की एक फोटो वायरल हुई थी। जिसमें अस्पताल कर्मचारियों ने मरीज के कटे पैर को उसके सर के नीचे रख तकिया बना दिया था।

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एमयु)मेडिकल ट्रीटमेंटउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'