लाइव न्यूज़ :

एंबुलेंस के अभाव में खाट पर मरीज को ले जा रहे थे लोग, लोगों ने कहा - ये है देश का हेल्थ सिस्टम, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 16, 2021 11:19 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसे देखकर लोग देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं । इसमें दो शख्स एक मरीज को खाट पर लेकर अस्पताल जा रहे हैं । एंबुलेंस के अभाव में लोग मीलों चलकर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में एंबुलेंस के अभाव में खाट पर लोग मरीज को ले जा रहे थे लोगों ने कहा कि समय पर टैक्स देते हैं लेकिन ये सब सही नहीं है सोशल मीडिया पर लोग बोले- ये हैं झारखंड का हेल्थ सिस्टम खाट पर

रांची :  देशभर की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है । महामारी के दौरान अस्पताल में लोगों को बेड, ऑक्सीजन और अस्पताल में जगह तक नहीं मिल रही थी लेकिन स्थिति ठीक होने के बाद भी हालात नहीं बदले हैं । ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की चिंता हो रही है । दरअसल इसमें दो शख्स एक मरीज को एंबुलेंस की जगह खाट पर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं । 

ये वीडियो झारखंड का बताया जा रहा है ।  वीडियो में देखा जा सकता है कि झारखंड की स्थिति इतनी खराब है कि एक मरीज को अस्पताल पहुंचने के लिए किसी भी तरीके की सुविधा उपलब्ध नहीं है । वीडियो में दो शख्स एक मरीज को खाट पर ले जाता दिखाई दे रहे हैं । ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग ऐसी स्थिति को देख काफी हैरान हैं । 

इस वीडियो को @sohansingh05 नाम के ट्विटर यूजर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है । वीडियो को शेयर करते हुए शख्स ने कैप्शन में लिखा, ‘खटिया (खाट) पर झारखंड का हेल्थ सिस्टम । मरीज को खाट पर टांग 12 किलोमीटर चलकर अस्पताल लाये परिजन । झारखंड के साहेबगंज में एंबुलेंस नहीं मिलने पर महिला मरीज को खटिया पर लादकर अस्पताल पहुंचाया गया ।’

इस वीडियो पर लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं । एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ईमानदारी से अपना टैक्स भरता हूं, मगर सरकार अच्छे से काम नहीं कर रही है, इससे मुझे दुख होता है ।’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत दुख की बात है कि झारखंड में आने-जाने की व्यवस्था भी नहीं है ।’ वीडियो पर अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेहद दुखद है ऐसे दृश्य!’ इसके अलावा एक ने लिखा, ‘झारखंड राज्य मे स्वास्थ्य व्यवस्था के ऐसे हाल है ? उम्मीद है जल्दी ही बेहतर सुविधाएं मिलेगी ।’इस वीडियो को हजारों से ज्यादा लोग देख चुके हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोझारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो