लाइव न्यूज़ :

Viral Video: उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट का विंडो पैनल टूटा, यात्री घायल

By भारती द्विवेदी | Updated: April 22, 2018 14:24 IST

जब ये हादसा हुआ तो कुछ सीटों के ऑक्सीजन मास्क खुले कर नीचे आ गए।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्लेन में बैठे लोग डरे-सहमे दिख रहे हैं। साथ ही कुछ बुजुर्ग महिलाएं रोती दिख रही हैं। वहीं कुछ लोग लगातार वाहे गुरू जी का नाम ले रहे हैं। दरअसल अमृतसर से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-462 में उड़ान के दौरान झटका लगा, जिसकी वजह से विंडो पैनल टूट गया। विंडो पैनल टूटने की वजह से कुछ लोगों को चोट आई हैं। 

एयर इंडिया की फ्लाइट में ये हादसा गुरूवार (19 अप्रैल) को हुआ था। जब हादसा हुआ तो कुछ सीटों के ऑक्सीजन मास्क खुले कर नीचे आ गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एयर होस्टेस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही घायल लोगों को ट्रीटमेंट भी दिया जा रहा है।

एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- 'ये बेहद अजीब हादसा है, एयर इंडिया और डीजीसीए इस मामले की जांच कर रहे हैं। डीजीसीए ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बारे में उन्होंने एयरक्राफ्ट ऐक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन बोर्ड (एएआईबी) को जानकारी दे दी है।

टॅग्स :एयर इंडियाफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो