लाइव न्यूज़ :

सो रहा था मालिक और घर में लग गई आग, फिर तोते ने ऐसे बचाई जान

By विनीत कुमार | Updated: November 5, 2020 13:46 IST

पालतू जानवर कई बार इंसानों के लिए बड़े-बड़े काम कर जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां एक तोते ने घर में आग लगने के बाद सोए हुए मालिक का नाम बोल-बोलकर उसे जगा दिया और जान बचा ली।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया के क्विंसलैंड प्रांत की घटना, आग लगने के बाद मालिक की बचाई जानघर में जब आग लगी, तब मालिक सो रहा था, ऐसे में तोते ने मालिक का नाम लेकर बार-बार पुकारा और उसे नींद से जगाने में कामयाब रहा

इंसानों के जीवन में हमेशा से पालतू जानवरों का खास महत्व रहा है। कई बार तो ये जानवर अपनी वफादारी भी साबित कर चुके हैं और उनकी कहानियां किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ऐसी ही एक घटना ऑस्ट्रेलिया से सामने आई है जहां एक तोते ने मालिक की जान बचाई।

अक्सर बहादुरी दिखाने और मालिक को खतरे से बचाने में कुत्ते की भूमिका वाली बातें हमने कई बार सुनी लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जो हुआ, उसे जानकर आप समझ सकेंगे कि कई बार पालतू जानवर कितना बड़ा काम कर देते हैं।

तोते ने दी घर में आग लगने की चेतावनी

ये घटना ऑस्ट्रेलिया के क्विंसलैंड प्रांत की है। घर के मालिक एंटन न्यूयेन ने बताया कि वो सो रहे थे और तभी घर में आग लग गई। ऐसे में स्मोक अलार्म के एक्टिव होने से भी पहले ही उनके तोते ने उन्हें इसकी चेतवानी दे दी और वो मौके से बच कर निकलने में सफल रहे।

उन्होंने कहा, 'आग लगने के साथ ही मेरे तोते एरिक ने जोर-जोर से मेरा नाम लेकर चिल्लाना शुरू किया और मेरी नींद खुल गई। नींद खुलते ही मुझे जलने की भी महक आई और मैं पूरी बात समझ गया। इसके बाद मैंने एरिक को पकड़ा और दरवादा खोला। मैंने फिर पीछे मुड़ कर देखा तो कुछ आग की कुछ लपटें दिखाई दी। इसके बाद मैंने एरिक के साथ अपना एक बैग भी पकड़ा और नीचे की ओर हम भाग खड़े हुए।'

वहीं, क्वींसलैंड फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज इंस्पेक्टर कैमरन थॉमस ने बताया कि तोते ने बार-बार "एंटोन, एंटोन!" कहते हुए अपने मालिक का नाम पुकारा और उसे सचेत करने की कोशिश करता रहा। 

उन्होंने साथ ही कहा कि घर में स्मोक डिटेक्टर थे, लेकिन स्मोक डिटेक्टर बंद होने से पहले एंटन सतर्क हो गया और सुरक्षित बाहर आ गया। थॉमस ने कहा कि घर के बड़े हिस्से को आग से नुकसान पहुंचा है और फिलहाल फायर डिपार्टमेंट आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो