लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने शेयर किया कमलेश तिवारी का कथित वीडियो, पूछा-क्या यूपी पुलिस ने इसे नहीं देखा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 15:16 IST

कांग्रेस पार्टी की मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कथित रूप से कमलेश तिवारी अपनी हत्या की साजिश के लिए आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर निशाना साध रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की सरेआम हत्या से सूबे में तनाव का माहौल है। पंखुडी पाठक ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कथित रूप से कमलेश तिवारी अपनी हत्या की आशंका जता रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की सरेआम हत्या से सूबे में तनाव का माहौल है। यूपी पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर इस केस को हल करने का दावा कर रही है। लेकिन इस बीच कांग्रेस पार्टी की मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक ने एक वीडियो शेयर किया। इससे कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। आपको बता दें कि लोकमत न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

इस वीडियो में कथित रूप से कमलेश तिवारी दिखाई दे रहे हैं जो अपनी हत्या की साजिश के लिए आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर निशाना साध रहे हैं। पंखुड़ी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'क्या यह वीडियो उत्तर प्रदेश पुलिस को नहीं दिखा? कमलेश तिवारी तो स्वयं कुछ और बात बता रहे हैं हत्या से पहले इस आखिरी वीडियो में।'

इस वीडियो में कथित रूप से कमलेश तिवारी कहते सुनाई दे रहे हैं, 'जब संघ और भाजपा का कोई पदाधिकारी मरता है तो मैं ये नहीं सोचता कि हम चुप रहें। मैं ये सोचता हूं कि वो हिंदू हैं। मैं भले जेल चला जाता हूं। ये भले मेरे लिए षडयंत्र रचते हैं। लेकिन इनके कार्यकर्ताओं के लिए भी मेरे दिल में दर्द होता है। ये मेरे पीछे दिन-रात पड़े रहते हैं। मेरी हत्या की साजिश रचते हैं। मेरी सुरक्षा हटा लिया योगी सरकार के आते ही। फिर भी मैं लड़ रहा हूं और ये दिखा रहा हूं कि मैं अपने दम से लड़ रहा हूं और हिंदुओं के लिए लड़ूंगा।'

कमलेश तिवारी हत्याकांड में यूपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कई खुलासे किए हैं। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस घटना का किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हत्या के तार गुजरात से जुड़े हुए हैं। 

इस मामले में कई जगह छापेमारी की गई और कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि हत्या के पीछे मुख्य वजह 2015 का भड़काऊ भाषण था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की सरेआम हत्या से सूबे में तनाव का माहौल है। फिलहाल यूपी सरकार ने एस के भगत की अगुवाई में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी