लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पुलिस का कमाल, जुआ खेलने वाला गधा गिरफ्तार, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 9, 2020 20:01 IST

पाकिस्‍तान में एक गधे को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पंजाब के रहीम यार ख़ान शहर में गधे के साथ 8 साजिशकर्ताओं को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. इस गधे के ख‍िलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने इस गिरोह के पास से 1 लाख 20 हज़ार रुपये बरामद किए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने समा टीवी पर दिखाए जा रहे गधे के साथ पकड़े गए दूसरे आरोपियों का वीडियो पोस्ट किया है.  गधा अकेला पकड़ा गया है उसके संग उसके गिरोह के और भी साजिशकर्ता पकड़े गए हैं.पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार ख़ान शहर में पुलिस ने छापा मार कर 8 लोगों के साथ एक गधे को भी गिरफ्तार कर लिया.

पूरी दुनिया का फोकस कोरोना वायरस से लड़ाई में है लेकिन पाकिस्तान का पुलिस महकमा दूसरे मामलों पर भी नज़र बनाए हुए हैं. हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की मुस्तैद पुलिस ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है. कई लोग इस उपलब्धि पर ईर्ष्या कर सकते हैं. पहले जान लेते हैं पूरा मामला. दरअसल पाकिस्तान में जुआ खेलने के आरोप में एक गधे को गिरफ्तार कर लिया गया है. ऐसा नहीं है कि गधा अकेला पकड़ा गया है उसके संग उसके गिरोह के और भी साजिशकर्ता पकड़े गए हैं.

पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने समा टीवी पर दिखाए जा रहे गधे के साथ पकड़े गए दूसरे आरोपियों का वीडियो पोस्ट किया है.  

देखें वीडियो:

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार ख़ान शहर में पुलिस ने छापा मार कर 8 लोगों के साथ एक गधे को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों के पास 1 लाख 20 हज़ार रुपये भी बरामद किया है. गधे और 8 लोगों को गधों की रेस पर सट्टा लगाने के जुर्म में पकड़ा गया है.

पुलिस के अनुसार जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की एफआईआर में गधे का भी नाम है. जिस थाने का ये मामला है उसके एसएचओ का कहना है कि गधे का नाम भी एफआईआर में है इसलिए गधे को छोड़ा नहीं जा सकता. गिरफ्तारी के बाद गधे को पुलिस स्टेशन के बाहर बांध कर रखा गया है. खबरों के अनुसार गधों का रेस पर नायला के अनुसार 

ये वीडियो आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर मज़े लेकर इसे देख रहे हैं. 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानट्विटरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो