लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में दूल्हे को महिला ने गिफ्ट में दिया AK-47 रायफल, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दंग

By विनीत कुमार | Updated: November 27, 2020 15:24 IST

दुनिया भर में शादी के मौके पर उपहार देने का रिवाज है लेकिन पाकिस्तान में एक दूल्हे को ऐसा गिफ्ट मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एक महिला ने दूल्हे को गिफ्ट में AK-47 रायफल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में शादी में दूल्हे को एक महिला ने दिया गिफ्ट में AK-47 रायफलसोशल मीडिया पर ये वीडिया वायरल है, आईपीएस अफसर अरुण बोथरा ने शेयर किया है वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है। इसे पाकिस्तान का बताया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, वीडियो किसी शादी समारोह का है जिसमें एक महिला एक दूल्हे को गिफ्ट में AK-47 रायफल गिफ्ट में देती नजर आती है।

दुनिया भर में शादी के मौके पर गिफ्ट देने का रिवाज है लेकिन ऐसे उपहार की कल्पना शायद ही कोई करता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर खूब बातें हो रही है।

इस वीडियो को आईपीएस अफसर अरुण बोथरा ने भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'गिफ्ट और खुशियां...हमारे पड़ोसी की मानसिकता जिसकी वजह से हमारे चारों ओर इतना खूनखराब है।' दरअसल इस वीडियो में दिखता है कि दूल्हा और दुल्हन एक स्टेज पर बैठै हैं।

इसी दौरान एक महिला वहां आती है और दूल्हे को पहले बधाई देती है। इसके बाद वो किसी शख्स के हाथ से एके-47 रायफल लेती है और दूल्हे को दे देती है। दूल्हा भी मुस्कुराते हुए हाथ में रायफल लेकर तस्वीरों के लिए पोज देने लगता है। इस दौरान लोगों के खुशी से चिल्लाने की भी आवाजें आती हैं।

आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने 26 नवंबर को इस वीडियो को शेयर किया था और अब तक इसे करीब 35 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। 

कई लोग ये कह रहे हैं कि भारत में भले ही एके 47 गिफ्ट में नहीं दिया जाता हो लेकिन कई शादियों में बंदूक से हर्ष फायरिंग की घटनाएं खूब होती है, जो कभी-कभी दुर्घटना के कारण लोगों को मारने और घायल करने का कारण बनती हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'