लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान सीमा पर पैदा हुआ बेटा, नवजात का नाम रखा 'बॉर्डर', पाकिस्तान सरकार ने दंपति को प्रवेश से किया इनकार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2021 19:54 IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राजनपुर जिले के निवासी निंबू बाई और बलम राम कई दिन से बॉर्डर पर फंसे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान सरकार ने दंपति और उनके बेटे 'बॉर्डर' को प्रवेश से वंचित कर दिया है। 98 अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के साथ अटारी बॉर्डर पर फंस गए हैं।तीर्थ यात्रा पर और अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आए थे।

अटारीः भारत और पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर अजीब मामला सामने आया है। हिन्दू दंपति ने 2 दिसंबर को बच्चे को जन्म दिया। आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण 70 दिनों से अधिक समय से फंसे हुए हैं। दंपति ने अपने बच्चे का नाम 'बॉर्डर' रखा, क्योंकि उसकी डिलीवरी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई थी।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राजनपुर जिले के निवासी निंबू बाई और बलम राम कई दिन से बॉर्डर पर फंसे हैं। दंपति सहित अन्य के पास पाकिस्तान लौटने के लिए आवश्यक दस्तावेज भी नहीं हैं। पाकिस्तान सरकार ने दंपति और उनके बेटे 'बॉर्डर' को प्रवेश से वंचित कर दिया है।

निंबू बाई 2 दिसंबर को प्रसव पीड़ा में चली गई और पड़ोसी पंजाब के गांवों की कुछ महिलाओं की मदद से अपने बच्चे को जन्म दिया। निंबू बाई और उनके पति बलम राम मूल रूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राजनपुर जिले के रहने वाले हैं। वे 98 अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के साथ अटारी बॉर्डर पर फंस गए हैं।

वे तीर्थ यात्रा पर और अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आए थे। बच्चे के बारे में स्थानीय अधिवक्ता नवजोत कौर छाब्बा ने खुलासा किया था कि 'बॉर्डर' को ट्रांजिट वीजा के लिए आवेदन करना होगा, क्योंकि वह ग्रामीण क्षेत्र में पैदा हुआ था।

ट्रांजिट वीजा विधिवत प्राप्त होने के बाद, इसे विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा, जो परिवार को पाकिस्तान में उनके घर वापस भेजने के लिए उचित कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगा। इसी तरह के एक अन्य मामले का हवाला देते हुए, स्थानीय वकील नवजोत कौर छाब्बा ने भी हीना नाम की एक बच्ची के बारे में बताया। हीना का जन्म अमृतसर सेंट्रल जेल में हुआ था और बाद में उचित प्रक्रिया के बाद उन्हें पाकिस्तान भेज दिया गया था।

टॅग्स :पाकिस्तानसोशल मीडियापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी