लाइव न्यूज़ :

Video: पाकिस्तानी रिपोर्टर का फिर वायरल हुआ वीडियो, लाइव टीवी पर सामने आया शख्स तो गर्दन पकड़ किया कुछ ऐसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 20, 2019 15:25 IST

इस वायरल वीडियो को देखकर कई लोगों को चांद नवाब की याद आ गई। जी हां, वही पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब जो अपने वीडियो को लेकर काफी चर्चा में आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो की शुरुआत में पत्रकार पाकिस्तान सरकार द्वारा शुरू किए गिए चिकित्सा अभियान के बारे में बताते हुए दिख रहा है। वीडियो महज 13 सेकेंड का है लेकिन लोग इसको काफी शेयर कर रहे हैं। 

पाकिस्तान के एक टीवी रिपोर्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीवी पत्रकार अपने कैमरे के सामने आए हुए शख्स को देखकर परेशान हो जाते हैं। कैमरे के सामने आए शख्स की गर्दन पकड़कर साइड कर देता है और दोबार कैमरे के सामने ना आने की चेतावनी देता है। सोशल मीडिया पर इस पत्रकार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर यूजर अमन सिंह ने शेयर किया है। 

वीडियो को देखकर कई लोगों ने कहा कि चांद नवाब की याद आ गई। जी हां, वही पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब जो अपने वीडियो को लेकर काफी चर्चा में आए थे। ईद पर उन्होंने रेलवे स्टेशन पर लाइव रिपोर्टिंग की थी और कैमरे के सामने लोगों के आने की वजह से काफी परेशान हो गए थे। चांद नवाब के वीडियो भी काफी वायरल हुए थे। इस वीडियो को देखकर भी लोग कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

वायरल वीडियो की शुरुआत में पत्रकार पाकिस्तान सरकार द्वारा शुरू किए गिए चिकित्सा अभियान के बारे में बताते हुए दिख रहा है। वीडियो महज 13 सेकेंड का है लेकिन लोग इसको काफी शेयर कर रहे हैं। 

कुछ वक्त पहले भी पाकिस्तान के एक टीवी पत्रकार का वीडियो वायरल हुआ था। पाकिस्तान में बाढ़ को कवर करते हुए पत्रकार पानी के पूरी तरह अंदर था उसका सिर्फ सिर बाहर निकला हुआ था और वह माइक लेकर रिपोर्टिंग कर रहा था। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो