लाइव न्यूज़ :

WATCH: 'लाइव रिपोर्टिंग' के दौरान पानी में कूद गया पाकिस्तानी रिपोर्टर, बताने लगा गहराई और मौसम का हाल और फिर....देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: June 14, 2023 21:42 IST

वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है कि "हैरानी हो रही है कि पानी में माइक के साथ छलांग लगाने के बाद भी माइक काम कर रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी रिपोर्टर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में रिपोर्टर को पानी में कूदकर वहीं से 'लाइव रिपोर्टिंग' करते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पाकिस्तानी रिपोर्टर को पानी में कूद कर रिपोर्टिंग करते हुए देखा गया है। वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन्स भी दे रहे है और इसे आगे भी शेयर कर रहे हैं। 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी रिपोर्टर द्वारा इस तरीके के रिपोर्टिंग की गई है। बल्कि इससे पहले भी पाकिस्तानी रिपोर्टर्स द्वारा इस तरीके की रिपोर्टिंग की गई है जिसे देख लोग खूब मजे ले रहे है। इन पाकिस्तानी रिपोर्टर्स में चांद नवाब काफी चर्चा में आए थे जिनकी रिपोर्टिंग को एक भारतीय फिल्म में भी दिखाया गया था। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक पाकिस्तानी रिपोर्टर  मौसम को लेकर समुद्र की गहराई के बारे में 'रिपोर्टिंग' करता नजर आ रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि वह 'रिपोर्टिंग' करते-करते पानी में कूद जाता है और वहां से 'रिपोर्टिंग' करता है। 

यही नहीं वह पानी में भी कूद कर वहां से पानी की गहराई बताता है और उसे यह कहते हुए भी सुना गया है कि "पानी इतना गहरा है कि कोई तोड़ नहीं....।" अंत में उसे यह कहते हुए सुना गया है कि वह अब्दुल रहमान समाचार, कराची से है, उसका नाम अब्दुल रहमान खान है और उसके साथ कैमरामैन तैमूर खान भी है। 

इंटरनेट यूजर्स ने लिए खूब मजे

इस वीडियो को नैला इनायत नाम की एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया किया है जिसके कैप्शन में लिखा है कि "मौसम रिपोर्टिंग में मास्टरक्लास।" वीडियो को देख कई इंटरनेट यूजर्स ने इस पर खूब अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि "ममाले की तह तक जा कर रिपोर्टिंग करता बहादुर रिपोर्टर।" वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि "हैरानी हो रही है कि पानी में माइक के साथ छलांग लगाने के बाद भी माइक काम कर रहा है।"

इससे पहले साल 2008 में चांद नवाब नामिक एक पाकिस्तानी रिपोर्टर का भी वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वह अन्य यात्रियों द्वारा बार-बार परेशान किए जाने से तंग आ गया था और 'लाइव रिपोर्टिंग' के दौरान उसकी चिड़चिड़ाहट देखी गई थी।  

टॅग्स :अजब गजबपाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?