लाइव न्यूज़ :

PM से मिलने आए राजदूत का पाकिस्तानी अधिकारी ने चुराया वालेट, CCTV फुटेज हुई वायरल

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 30, 2018 14:34 IST

हाल ही में कुवैत से अधिकारियों का एक समूह पाकिस्तानी वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) इमरान खान से मिलने आया था।

Open in App

इस्लामाबाद, 30 सितंबरः पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी का वालेट चोरी करते हुए वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में एक समारोह अथवा बैठक के लिए सजाए गए प्रांगण में एक टेबल से एक शख्स वालेट उठाकर बड़ी सावधानी से अपने जेब में डालते दिखाई दे रहा है।

बाद में इसका खुलासा हुआ कि वह शख्‍स कोई और नहीं पाकिस्तान के ज्वाइंट सेकेट्ररी स्तर के अधिकारी जरार हैदर खान हैं। उन्होंने ही भूलवश किसी के छूट गए वालेट को चुपके से अपने जेब में रख लिया है। असल में सीवीटीवी फुटेज तब खंगालनी पड़ी जब कुवैत के राजदूत ने अपने वालेट के खो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

तमाम शक्को-सुबहा के बीच आखिरकार होटल के उस प्रांगण की सीसीटीवी भी खंगाला गया जहां वह बैठे थे। उसमें आखिर में यह वीडियो सामने आया जब भूलवश वहां छूटे वालेट को पाकिस्तानी अधिकारी चुपके से अपने कोट की जेब में रखते नजर आए।

इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। दरअसल हाल ही में पाकिस्तान और कुवैत की संयुक्त मंत्रलाय स्तरीय कमीशन की एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें दोनों देशों के कई अधिकारियों ने भाग लिया था। लेकिन इस दौरान पाक अधिकारी द्वारा की गई शर्मनाक हरकत को खुद उन्हीं के देश के पत्रकार ओमार आर कुरेशी ने जग जाहिर किया।

पाकिस्तान पत्रकार ओमार आर कुरेशी के द्वारा किए गए ट्वीट में यह बताया गया कि पाकिस्तान सरकार के ग्रेड 20 पद पर आसीन व्यक्ति कुवैत के अधिकारियों का वालेट चुरा लिया। यह घटना तब की है जब कुवैत एक आयोग वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) इमरान खान से मुलाकात के लिए आया था।

इसके आगे कहानी आज डेली पाकिस्तान ने प्रकाशित की है। खबर के अनुसार आरोपी अधिकारी की गिफ्तारी हो चुकी है। उसके खिलाफ कुवैत के राजदूत का वालेट चुराने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो