लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी दूल्हे ने हिन्दुस्तानी गाना गा कर किया अपनी दुल्हन को इंप्रेस... वीडियो वायरल

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 27, 2023 17:52 IST

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग हर संभव कोशिश करते हैं। अब एक पाकिस्तानी दुल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हा अपनी दुल्हन के सामने बैठकर बॉलीवुड गाना गा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी शादी का वीडियो हुआ वायरल दुल्हे ने बॉलीवुड गाना गा कर किया अपनी दुल्हन को इंप्रेस20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं यह वीडियो

नई दिल्ली: शादी हर इंसान की जिंदगी का खास दिन होता है। लोग अपने खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। फिर वो दुल्हन की एंट्री के लिए गाना पसंद करने की बात हो या फिर खाने में मिठाई पसंद करने की बात हो, हर एक चीज को लोग खास बनाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें पाकिस्तानी दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए बॉलीवुड गाना गा रहा है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

वीडियो को सामी रशीद ने कैप्शन के साथ पोस्ट किया है, “सुभानअल्लाह.” वीडियो में दुल्हन सहर हयात और दूल्हा सामी रशीद एक दूसरे के सामने बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास मेहमानों को देखा जा सकता है। सामी गिटार बजाते हुए फिल्म फना के रोमांटिक गाने चांद सिफरिश को खूबसूरती से गाते नजर आ रहे हैं। अंत में वह थोड़ा रूकते हैं और फिल्मी अंदाज में सहर की ओर देखता हैं। फिर कहते हैं, ‘आपको देख के वाकई लग रहा है’ और ‘सुभान अल्लाह’ लिरिक्स पर जोर देकर गाने लगते हैं। सहर इस समय शरमा जाती है और अपने चेहरे पर एक सुंदर सी मुस्कान के साथ सामी के परफॉर्मेंस को एन्जॉय करती हैं।

14 दिसंबर को अपलोड हुआ ये वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वीडियो को अब तक 20 लाख से ऊपर लोग देख चुके हैं और 3 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग लाइक किया है। वहीं, 1500 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोगों ने दूल्हे की अदा को सराहा है, तो कुछ भड़कते दिखाई दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है, 'जिस तरह से आपने दुल्हन को रिस्पेक्ट दी, वो काबिले तारीफ है। माशाअल्लाह, जोड़ी सलामत रहे।' वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, ‘कैप्शन में सुभानअल्लाह लिख रहे हो और गिटार लेकर ये गाना... मुसलमानों तुम्हें क्या हो गया है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'मैं चाहती हूं कि कोई मेरे लिए भी इस तरह से गाने गाए।'

टॅग्स :वायरल वीडियोपाकिस्तानगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी