लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली और उनकी भारतीय बीवी सामिया आरजू की हॉलीडे पिक्स को लेकर भड़के कट्टरपंथी, समर्थकों ने दिया करारा जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 22, 2022 18:54 IST

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने शेयर की हैं, उसमें सामिया ने बालों को खोल रखा है। यही नहीं, इन तस्वीरों में उन्हें डेनिम जींस और जैकेट पहने हुए भी देखा जा रहा है। वैसे जिन्हें नहीं मालूम उन्हें बता दें कि हसन अली की पत्नी बीवी सामिया आरजू भारतीय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसामिया आरजू हरियाणा के पलवल जिले के चांदनी गांव की रहने वाली हैं।उनके पिता लियाकत अली हरियाणा सरकार में सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी हैं।

नई दिल्ली: पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली और उनकी भारतीय पत्नी सामिया आरजू को हाल ही में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। दरअसल, क्रिकेटर ने सोमवार को अपनी पत्नी और बेटी के साथ ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। ऐसे में इन तस्वीरों को देखकर कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने हसन अली और उनकी पत्नी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इन यूजर्स ने सामिया को उनके कपड़ों और पोज को फूहड़ बताकर ट्रोल किया। यही नहीं, इन यूजर्स ने उनकी नैतिकता पर सवाल उठाते हुए उनके चरित्र को लेलर भी आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। हालांकि। इस दौरान कुछ यूजर्स ऐसे भी सामने आए, जिन्होंने इस कपल का समर्थन किया। ऐसे में इन समर्थकों ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई और उन्हें करारा जवाब भी दिया।

बता दें कि जो तस्वीरें पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने शेयर की हैं, उसमें सामिया ने बालों को खोल रखा है। यही नहीं, इन तस्वीरों में उन्हें डेनिम जींस और जैकेट पहने हुए भी देखा जा रहा है। वैसे जिन्हें नहीं मालूम उन्हें बता दें कि हसन अली की पत्नी बीवी सामिया आरजू भारतीय हैं। वह हरियाणा के पलवल जिले के चांदनी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता लियाकत अली हरियाणा सरकार में सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी हैं। 

सामिया ने अपनी शिक्षा फरीदाबाद से पूरी की, जहां परिवार 15 साल से अधिक समय से रह रहा है। सामिया और हसन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिये दुबई में हुई थी। सामिया एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने 2019 में दुबई में एक भव्य समारोह में हसन अली से शादी की थी। अब दोनों एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स भी हैं। 

देखिये यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

टॅग्स :हसन अलीपाकिस्तान क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs PAK, 2nd Test: मुशफिकुर रहीम ने अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा, 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए

क्रिकेटसीरीज पर 3-0 से कब्जा, जिम्बाब्वे को 133 रन से हराया, 15 गेंद में फिफ्टी, फातिमा सना ने रचा इतिहास, पाकिस्तान ने बनाए 223 और मेहमान टीम 90 पर ढेर

क्रिकेटसीरीज में 1-0 से आगे बांग्लादेश, पाकिस्तान के खिलाफ 16 मई से दूसरा टेस्ट, शादमान इस्लाम की जगह जाकिर हसन

क्रिकेटBAN vs PAK 1st Test: बांग्लादेश ने ढाका में 104 रनों की जीत के साथ रचा इतिहास, पहलीबार पाकिस्तान को घरेलू मैदान में हराया

क्रिकेटBAN vs PAK, 1st Test: पाकिस्तान को झटका! बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो