लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को खुद उठाना पड़ा अपना लगेज, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

By आकाश चौरसिया | Updated: December 2, 2023 10:38 IST

वीडियो के जरिए सामने आया कि ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अपना सामान खुद उठाकर ट्रक में लोड करती हुई नजर आई। लेकिन, इस दौरान किसी ने इनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके चलते ये वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तानी टीम के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज होनी हैमैच के लिए पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैलेकिन, टीम को एयरपोर्ट पर अपना सामान खुद ही उठाना पड़ा

नई दिल्ली: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 दिसंबर से पहला टेस्ट शुरू होने जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमें वॉर्म-अप मैच खेलेंगी। वहीं, इस सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंच गई है।

इस बीच वीडियो में देखने को मिला की पाकिस्तानी टीम एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अपना किटबैग और सामान खुद उठाकर ट्रक में डालते हुए नजर आई। लेकिन, इस दौरान किसी ने इनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और अब यह वायरल हो रहा है। वहीं, हाल में ऑस्ट्रेलिया टीम ने विश्वकप 2023 भारत को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल मैच अपने नाम किया।

मेजबान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा इस तरह से चीजों को मैनेज के लिए कोई व्यवस्था नहीं दिखी। पाकिस्तान के खिलाड़ी स्वयं अपना सामान लोड करने में व्यस्त हैं, यह कितना अजीब है। अगर यह पाकिस्तान में होता तो पूरी दुनिया समाचार में इसका बखान कर देती कि ये कैसा है और कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसे लेकर अब सोशल मीडिया फैंस और यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। 

एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' लिखा कि रिजवान ने सभी का सामना लोड किया, कितनी प्यारा और जमीन से जुड़ा हुआ है, इस ट्वीट पर कमेंट कर एक दूसरे यूजर ने कहा, भाई कोई आधिकारिक स्टाफ नहीं है क्या जो सामान ट्रक में लोड करे। बहुत बुरा है। क्या ऑस्ट्रेलिया द्वारा किसी देश को स्वागत करने का यह तरीका है? इतना ही नहीं एक तीसरे यूजर ने कहा, "यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए अपमानजनक है। पीसीबी द्वारा ऑस्ट्रेलियाई टीम को दिए गए राष्ट्रपति प्रोटोकॉल को याद रखें।"

इससे पहले शुक्रवार को पीसीबी ने पूर्व खिलाड़ियों कामरान अकमल, राव इफ्तिखार अंजुम और सलमान बट को मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज के सलाहकार सदस्य के रूप में नामित किया था।

उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से हुई है और उनका पहला कार्यभार न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 श्रृंखला होगी, जो 14 दिसंबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे की समाप्ति के बाद 12 जनवरी को शुरू होने वाली है।

टॅग्स :क्रिकेटक्रिकेट ऑस्ट्रेलियाभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो