लाइव न्यूज़ :

Pakistan: रेलवे ड्राइवर ने बीच रास्ते में ट्रेन रोक खरीदा दही, वीडियो हुआ वायरल तो हुए सस्पेंड; साथ में असिस्टेंट भी था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 10:53 IST

पाकिसतान रेलवे के एक ड्राइवर का विडियो शोलस मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विडियो में ड्राइवर को ट्रेन रोक कर निजि काम करते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में रेलवे ड्राइवर को बीच रास्ते में ट्रेन रोक कर दही खरीदना भारी पड़ गया है।घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने ड्राइवर के इस करतूत का वीडियो बनाया है। वीडियो के वायरल होने के बाद रेल मंत्री ने ड्राइवर के साथ उसके असिस्टेंट को भी सस्पेंड कर दिया है।

विश्व:पाकिस्तान में रेलवे ड्राइवर द्वारा बीच रासते में रेल रोक कर दही खरीदने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। शोसल मिडिया पर वायरल इस वीडियो में पाकिसतान रेलवे के एक ड्राइवर को बीच रास्ते में ट्रेन रोक कर पास ही मौजूद एक दूकान से दही लेते हुए देखा गया है। ड्राइवर के इस कारनामे को वहां मौजूद एक शख्स ने रिकार्ड कर लिया। वीडियो के वायरल होने के बाद उस ड्राइवर के साथ उसके असिस्टेंट को सस्पेंड कर दिया गया है।  

पाकिस्तान रेलवे के ड्राइवर ने कुछ ऐसे खरीदा दही

बता दें कि इस वायरल वीडियो में पाकिस्तान रेलवे के एक ड्राइवर को दही खरीदकर ट्रेन के इंजन की ओर जाते देखा गया है। इसके बाद वह ट्रेन को चालु करते और ट्रेन को आगे ले जाते देखा गया है। इस पूरे घटने को वहां मौजूद एक व्यक्ति ने रिकार्ड किया और फिर इसे शोसल मिडिया पर अपलोड कर दिया। 

ड्राइवर के साथ उसका असिस्टेंट हुआ सस्पेंड

पाकिसतानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना की जानकारी मिलते ही ड्राइवर के साथ उसके असिस्टेंट को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए रेल मंत्री आजम खान स्वाति ने पाकिस्तान रेलवे लाहौर प्रशासन को उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया है। उनके आदेश पर ड्राइवर राणा मोहम्मद शहजाद और उसके असिस्टेंट इफ्तिखार हुसैन को सस्पेंड दिया गया है। पाकिस्तान रेल मंत्री ने इस घटना पर चेतावनी देते हुए कहा, "मैं भविष्य में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करूंगा और किसी को भी निजी इस्तेमाल के लिए राष्ट्रीय संपत्ति का इस्तेमाल करने की इजाजत भी नहीं दूंगा।"

रेल मंत्रालय ने बयान जारी कर दी सफाई

एएफपी के अनुसार, घटना पर बयान देते हुए रेल मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद एजाज-उल-हसन शाह ने कहा, "जब आप ट्रेन को बीच में (पटरियों के बीच) रोकते हैं तो यह एक सुरक्षा का मुद्दा बन जाता है। सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम सुरक्षा से समझौता करने वाली किसी भी चीज को बर्दाश्त नहीं कर सकते।"

टॅग्स :अजब गजबपाकिस्तानRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो