लाइव न्यूज़ :

Watch: पाकिस्तानी PM की विदेश में हुई बड़ी फजीहत, परेशान शहबाज शरीफ ने पुतिन के सामने मांगी मदद

By आजाद खान | Updated: September 16, 2022 14:43 IST

आपको बता दें कि पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ की इयरफोन को लेकर फजीहत वाली क्लिप को इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने भी ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ का फजीहत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।यूजर्स इस क्लिप को लेकर तरह-तरह के ट्वीट भी करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं इस क्लिप को इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने भी ट्वीट किया है।

SCO Summit: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने फजीहत झेलनी पड़ी है। इस घटना के दौरान पीएम शाहबाज शरीफ इतना परेशान हो गए थे कि उन्हें पास में मौजूद अन्य लोगों की मदद भी लेनी पड़ी थी। 

इस घटना का एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है जिसमें पीएम शाहबाज शरीफ को इयरफोन को लेकर परेशान होते देखा जा रहा है। सोशल मीडिया इस घटना को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

वीडियो में क्या दिखाई दिया है

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि उज्बेकिस्तान के समरकदं में दोनों नेताओ की मुलाकात हो रही है। मुलाकात के दौरान ये दोनों नेता एक दूसरे के सामने बैठे हुए है और इनकी बातचीत शुरू ही होने वाली रहती है कि एक घटना घट जाती है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि बातचीत शुरू होने से पहले पीएम शाहबाज शरीफ इयरफोन लगाने की कोशिश कर रहे है, लेकिन उनसे इयरफोन लग नहीं रहा है। उन्होंने बड़ी कोशिश के बाद एक बार इयरफोन लगाया भी तो वह गिर जाता है। ऐसे में वह वहां मौजूद ओर लोगों से मदद भी मांगते हुए दिखाई दे रहे है। 

घटना को देख पुतीन की छूट जाती है हंसी

वीडियो में इस घटना को लेकर पुतीन को भी हंसते हुए देखा जा रहा है। दरअसल, जब काफी परेशानी के बाद पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ ने अपने काम में इयरफोन लगाया और रूसी राष्ट्रपति पुतिन को सुनना चाहा तो वह इयरफोन गिर गया। इस घटना को देख पुतीन हंसने लगे और इसके बाद शाहबाज शरीफ द्वारा इसे लगाने में मदद मांगी गई। 

इस क्लिप को इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने भी ट्वीट किया है। यही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी पाक पीएम शाहबाज शरीफ को ट्रोल किया है और अलग-अलग रिएक्शन्स दिए है।  

टॅग्स :अजब गजबपाकिस्तानवायरल वीडियोरूसव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी