लाइव न्यूज़ :

यूगोस्लाविया की तरह पाकिस्तान का भी मिटेगा 'नामोनिशां'! यूट्यूबर अभिजीत चावड़ा ने बताया फॉर्मूला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2023 18:28 IST

पाकिस्तान के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल के वर्षों में जिस तरह आर्थिक चुनौतियों ने पाकिस्तान को घेरा है, ऐसे में ये अटकलें और तेज हो गई हैं।

Open in App

नई दिल्ली: आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे पाकिस्तान की मुश्किलें फिलहाल निकट भविष्य में खत्म होने की संभावना नहीं है। साथ ही पाकिस्तान में फलफूल रहे आतंकवाद से पूरे दक्षिण एशिया में अस्थिरता और खूनखराबे के आरोप लगते रहे हैं।

पाकिस्तान को भी अब अपने ही घर में पले-बढ़े आतंकवाद का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन सबके बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो ब्लॉगर अभिजीत चावड़ा कहते नजर आते हैं पाकिस्तान एक अस्थायी देश है और इसे हर हाल में टूटना चाहिए।

वीडियो में अभिजीत चावड़ा कहते हैं, मैं इसे एक अस्थायी देश के तौर पर देखता हूं जो कृत्रिम तौर पर बनाया गया। यह आज आतंकवाद के पालन-पोषण की सबसे मुफीद जगह है। यहां से कुछ भी अच्छा सामने नहीं आता है। मैं पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं हूं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं आशा करता हूं कि वे खुशी, शांति और समृद्धि के साथ रहें। लेकिन पाकिस्तान का टूटना जरूरी है। पश्तुनिस्तान को अफगानिस्तान में मिल जाना चाहिए। ब्लूचिस्तान को आजाद कर देना चाहिए। सिंध को आजाद कर देना चाहिए। पाकिस्तानी पंजाब को आजाद किया जा सकता है। पीओके को भारत को लौटा देना चाहिए। तभी हमारे पास शांति होगी।'

वीडियो को रिट्वीट करते हुए लेखक और वैज्ञानिक सुभाष काक ने लिखा, 'हाल की ऐतिहासिक मिसाल यूगोस्लाविया है, जिसे व्यापक शांति के लिए तोड़ा गया था। पाकिस्तान दिवालिया है और उसकी आर्थिक स्थिरता के लिए कोई रास्ता नहीं बचा है। पाकिस्तान के बाद के राष्ट्रों में यानी बलूचिस्तान, सिंध और पश्चिम पंजाब को वर्तमान राष्ट्र के अस्थिर हालात को वहन नहीं करना पड़ेगा और इस प्रकार वे समृद्धि के रास्ते खोजने में सक्षम होंगे।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी