लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: कराची में सड़क पर जब अचानक ट्रैफिक के बीच दौड़ता नजर आया एक बड़ा शुतुरमुर्ग, जानिए पूरा वाकया

By विनीत कुमार | Updated: January 8, 2021 10:26 IST

पाकिस्तान के कराची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शुतुरमुर्ग सड़क पर भागता नजर आ रहा है। दरअसल ये शुतुरमुर्ग एक चिड़ियाघर से भाग कर सड़क पर आ गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकराची की सड़कों पर भागते शुतुरमुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैचिड़ियाघर में पानी भर जाने के बाद इस शुतुरमुर्ग ने भागने का रास्ता खोज लिया और सड़कों पर आ गया बाद में इस पकड़ कर वापस चिड़ियाघर भेज दिया गया, घटना 5 जनवरी की है

पाकिस्तान के कराची की सड़कों पर हाल में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक चिड़ियाघर से शुतुरमुर्ग भागने में कामयाब रहा और काफी देर तक सड़क पर भारी ट्रैफिक के बीच बेतहाशा दौड़ लगाता रहा।

इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब इंटरनेट पर छा गया है। वीडियो में शुतुरमुर्ग गाड़ियों के बीच इधर से उधर तेजी से भागता नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो 5 जनवरी का है और जो इलाका दिखाई दे रहा है वो कोरांगी नंबर-4 एरिया है।   

स्थानीय पुलिस के अनुसार एक निजी चिड़ियाघर से ये शुतुरमुर्ग भागा था। दरअसल, चिड़ियाघर में जहां इस शुतुरमुर्ग को रखा गया था, वहां पानी भर गया था। इसके बाद इस पक्षी ने बैचेनी के बीच कहीं से बाहर निकलने का रास्ता खोज लिया। इस वीडियो पर कई रिएक्शन भी लोगों के आ रहे हैं।

एक यूजर ने बॉलीवुड फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के मशहूर डायलॉग की तर्ज पर लिखा, 'जा सिमरन जा...जी ले जिंदगी'। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'इसे अपनी आजादी का मजा लेने दीजिए।'

वहीं, कुछ यूजर्स ने उम्मीद जताई कि इतना कुछ होने के बावजूद शुतुरमुर्ग सुरक्षित होगा। वैसे बता दें कि कुछ घंटों के बाद चिड़ियाघर के कर्मचारी शुतुरमुर्ग को पकड़ने में कामयाब रहे और फिर इसे इसकी जगह पर लौटा दिया गया। 

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?