लाइव न्यूज़ :

चप्पू मारते रह गए पाकिस्तान के गृह मंत्री पर नहीं हिली नाव, वीडियो देख लोगों जमकर उड़ाया मजाक

By विनीत कुमार | Updated: July 27, 2021 12:07 IST

पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देख पाकिस्तान के ही कई यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं और उनका मजाक बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद अहमद के वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स शेख रशीद अहमद ने ये वीडियो शनिवार को खुद पोस्ट किया था और अब ये वायरल हो गया है

पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद अहमद अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं। ऐसे में उनकी आलोचना भी होती रही है। बहरहाल, इस बार उनका एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर तो इसे लेकर कई मजेदार कमेंट पाकिस्तान के ही ट्विटर यूजर्स की ओर से किए जा रहे हैं।

इस वीडियो को दरअसल शेख रशीद अहमद के यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया गया लेकिन अब ये मजाक की वजह बन गया है। शेख रशीद ने इस वीडियो को शनिवार को शेयर किया था। इस वीडियो में पाकिस्तान के गृह मंत्री किसी झील में पानी के बीच एक नाव पर बैठे हैं और चप्पू चला रहे हैं।

शेख रशीद ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ईद का दूसरा दिन, फ्रीडम हाऊस में सेलिंग करते हुए।' इस वीडियो के आते ही कमेंट्स की बौछाड़ भी शुरू हो गई। दरअसल इस वीडियो में पाकिस्तान के मंत्रीजी चप्पू तो मार रहे हैं लेकिन उनकी नाव हिलने का नाम नहीं ले रही है और एक ही जगह पर खड़ी है। फिर क्या था, वीडियो पर मजेदार कमेंट्स आने लगे।

नैला इनायत नाम की एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, 'गृह मंत्री कश्मीर को 'आजाद' कराने के लिए जाते हुए।'

वहीं, एक और पाकिस्तानी शख्स ने लिखा, 'ओ शेख साहब क्या कर रहे हैं, कहां फंसा लिया है अपने को'

वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान के रोवर उर्फ शेख रशीद को नौकायन में गोल्ड मेडल मिला है।'

वैसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के कोई मंत्री इस तरह इंटरनेट पर वायरल हुए हैं। इससे पहले जून में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का एक इंटरव्यू का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने तालिबान को शांति फैलाने वाला ग्रुप बताया था और कहा था कि तालिबान को काफी तकलीफे उठानी पड़ी हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा